फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Huge fire in a junk shop in Gaya, four-storey house next to it also engulfed

Bihar: गया जी में कबाड़ की दुकान में भीषण आग, बगल का चार मंजिला मकान भी चपेट में; 50 लाख की संपत्ति राख

Thu, 29 May 2025 06:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 May 2025 06:51 PM IST
सार

Bihar: पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद आग फिर से भड़क उठी, जिससे दुबारा उनके मकान में आग लग गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: Huge fire in a junk shop in Gaya, four-storey house next to it also engulfed
आग लगने की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुलाबबाग मोहल्ले में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत एक कबाड़ की दुकान से हुई, लेकिन उसकी लपटों ने बगल में स्थित दुबे पैथोलैब के मालिक ललन दुबे के चार मंजिला मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की इस घटना में 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन

मकान मालिक ललन दुबे ने बताया कि रात लगभग 12 बजे कबाड़ की दुकान में आग लगी। इसका पता उन्हें तब चला जब रात एक बजे उनके घर में लगे एसी में जोरदार धमाका हुआ। तेज आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो देखा कि आग तेजी से उनके घर की ओर बढ़ चुकी थी। उन्होंने तुरंत परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। समय रहते गैस सिलेंडर भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: गर्मी बढ़ते ही मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार के बढ़े मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

ललन दुबे के अनुसार, आग से चार एसी, सोने-चांदी के गहने, कीमती कपड़े, फर्नीचर और दरवाजे समेत पूरा घर तबाह हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद आग फिर से भड़क उठी, जिससे दुबारा उनके मकान में आग लग गई। इसके बाद दोबारा दमकल विभाग की टीम को बुलाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंच जातीं, तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था। फिलहाल, प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed