फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Horrific road accident in Jehanabad high speed Bolero collided with a divider and collided with a truck

Bihar: जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर हाईवा से भिड़ी; दो चालक घायल

Sat, 06 Dec 2025 11:53 AM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: मगध ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 11:53 AM IST
सार

Bihar: जहानाबाद-गया फोरलेन पर तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई और हाईवा से जा भिड़ी। हादसे में दोनों वाहन चालक घायल हुए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजा। पुलिस ने गाड़ियां जब्त कर यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन
Bihar: Horrific road accident in Jehanabad high speed Bolero collided with a divider and collided with a truck
क्षतिग्रस्त हाइवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एनएच-22 पर जहानाबाद-गया फोरलेन का है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई और विपरीत दिशा से आ रही हाईवा से जा भिड़ी। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को लगा कोई बड़ा हादसा हो गया। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


पढे़ं: एससी-एसटी विशेष अदालत ने हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, 10 हजार अर्थदंड भी लगाया    

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के उमता गांव के पास हुई। पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और हाईवा में जा भिड़ी, जिससे बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed