फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Four accused arrested in case of beating to death of ambulance EMT in Gaya FIR registered seven people

Bihar News: एंबुलेंस EMT की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, सात लोगों पर दर्ज हुई थी FIR

Thu, 30 Jan 2025 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 08:51 PM IST
सार

घटना के बाद चालक और एंबुलेंस के ईएमटी मारपीट के भय से वाहन को छोड़कर भागने लगे थे। इस बीच परिजनों ने एंबुलेंस के ईएमटी के साथ बेरहमी से मारपीट किया था। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Bihar Four accused arrested in case of beating to death of ambulance EMT in Gaya FIR registered seven people
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिन गया जिले के नीमचक बथानी अस्पताल के एंबुलेंस के ईएमटी की पीट-पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

विज्ञापन


मालूम हो कि बीते दिन मरीज को ले जाने के दौरान एंबुलेंस पलट गई थी। महिला मरीज को लेकर जाने के दौरान यह घटना गया जिले के नीमचक बथानी थाना के ढकनी गांव के पास हुई थी। एंबुलेंस के पलटने के बाद मरीज के परिजन आक्रोशित हो गए और लोगों ने खदेड़-खदेड़कर एम्बुलेंस के ईएमटी कुंदन कुमार की जमकर पिटाई कर दी थी। उस दौरान कुंदन अधमरा हो गया था। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में कुंदन कुमार की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


मृतक कुंदन कुमार नालंदा जिले का रहने वाला था। इस घटना के बाद एंबुलेंस कर्मियों में काफी रोष व्याप्त था। उक्त घटना के बाद एंबुलेंस के चालक के लिखित बयान पर नीमचक बथानी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गया पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तारी किया है। गिरफ्तार आरोपी में सुखदेव चौधरी ढकनी गांव निवासी, वीरेंद्र राजवंशी जगजीवनपुर, भोला राजवंशी और सुधीर राजवंशी दोनों ढकनी गांव निवासी सभी नीमचक बथानी थाना के रहने वाले हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

ये था मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी को जिले के नीमचक बथानी थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि ढकनी गांव के समीप स्थित स्कूल के पास एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। सूचना के बाद नीमचक बथानी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उक्त घटना को गया एसएसपी ने गंभीरता से लिया और विशेष टीम का गठन किया गया। 

उक्त कांड में एंबुलेंस चालक के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें बताया गया था कि मृतक कुंदन कुमार एंबुलेंस में इमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल थे। बीते दिन एंबुलेंस से एक मरीज को ढकनी गांव से ले जाया जा रहा था। अस्पताल ले जाने के क्रम में एंबुलेंस पलटी खा गया था। 


इस घटना के बाद चालक और एंबुलेंस के ईएमटी मारपीट के भय से वाहन को छोड़कर भागने लगे थे। इस बीच परिजनों ने एंबुलेंस के ईएमटी के साथ बेरहमी से मारपीट किया था। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर प्राथमिकी में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed