फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Two FIRs registered in the case of attack on police team, 61 named and 200 unknown accused

Bihar News: पुलिस टीम पर हमले के मामले में दो FIR दर्ज, 61 नामजद और 200 अज्ञात आरोपी

Mon, 08 Sep 2025 08:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Sep 2025 08:08 PM IST
सार

Bihar Hindi News Today: वैशाली मुख्यालय डीएसपी अबु जफर इमाम ने बताया कि राजापाकर थाना क्षेत्र के भलुई पंचायत के कल्याणपुर गांव के पास मेला का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान आइसक्रीम खरीदने को लेकर खरीदार और विक्रेता के बीच विवाद हुआ।

विज्ञापन
Bihar News: Two FIRs registered in the case of attack on police team, 61 named and 200 unknown accused
वैशाली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के राजापाकर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की है। बताया गया कि आइसक्रीम के पैसे को लेकर हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

राजापाकर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने अपने बयान पर 61 लोगों को नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। FIR में मारपीट, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस की सरकारी पिस्तौल और राइफल छीनने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा आइसक्रीम विक्रेता मंजय कुमार ने भी थाने में एक अलग FIR दर्ज कराई है। इसमें 700 रुपये का आइसक्रीम लूटने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें; अपहरण की साजिश नाकाम करने पर व्यवसायियों ने पुलिस टीम को किया सम्मानित, एसपी ने दिया ये भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अधिकांश नामजद आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं, जबकि आधा दर्जन से अधिक हिंदू समुदाय के लोगों पर भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भड़काने और हमले में सहयोग करने का काम किया। घटना के बाद से पुलिस और आम लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

वैशाली मुख्यालय डीएसपी अबु जफर इमाम ने बताया कि राजापाकर थाना क्षेत्र के भलुई पंचायत के कल्याणपुर गांव के पास मेला का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान आइसक्रीम खरीदने को लेकर खरीदार और विक्रेता के बीच विवाद हुआ, जो बाद में गंभीर रूप ले लिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed