{"_id":"66b0aea0c3012be12f0b65cc","slug":"bihar-flood-entire-road-washed-away-by-water-of-falgu-river-in-jehanabad-bihar-bridge-collapsed-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flood: बिहार में पुल गिरने के बाद अब सड़कों के बहने का सिलिसिला शुरू, जहानाबाद में नदी के पानी से पूरी रोड बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood: बिहार में पुल गिरने के बाद अब सड़कों के बहने का सिलिसिला शुरू, जहानाबाद में नदी के पानी से पूरी रोड बही
Mon, 05 Aug 2024 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:21 PM IST
सार
Bihar Flood: ग्रामीणों ने बताया कि 2016 के बाद फल्गु नदी में इतना ज्यादा पानी अभी तक नहीं आया था। कई गांवों में पानी घुस गया है और पूरा क्षेत्र जलमग्न है। वहीं, जिला प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
फल्गु नदी के उफनाने से बही पूरी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहानाबाद में फल्गु नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण नदी के पास सड़क का कटाव होना शुरू हो गया है। बिहार में पुल गिरने के बाद अब सड़कों के बहने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सड़कों के टूटने और पानी में बहने की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां नदी की तेज बहाव में पूरी सड़क बह गई।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश के कारण जहानाबाद से होकर गुजरने वाली फल्गु और दरधा नदी उफान पर है। फल्गु नदी में अचानक से आए उफान के कारण मोदनगंज प्रखंड के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। नदी के तेज बहाव के कारण यहां की मुख्य सड़क पानी में बह गई, जिसके कारण इस क्षेत्र में पड़ने वाले मिर्जापुर, बरछी बिगहा और बडाड़ी समेत लगभग आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। इलाके में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि 2016 के बाद फल्गु नदी में इतना ज्यादा पानी अभी तक नहीं आया था। कई गांवों में पानी घुस गया है और पूरा क्षेत्र जलमग्न है। जिला प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दर्जनों गांवों के ग्रामीण रातजगा कर अपनी और परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं। नदी में आए उफान के बाद बाढ़ की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। लगातार फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव के लोगों के बीच दहशत बनी हुई है कि कही गांव में बाढ़ का पानी न घुस जाए।
विज्ञापन