{"_id":"6916124d49ea13edf403a031","slug":"bihar-election-result-what-will-be-the-result-of-two-time-congress-mla-rajesh-kumar-this-time-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kutumba Chunav Result 2025: दो बार से विधायक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश हारे, मांझी के प्रत्याशी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kutumba Chunav Result 2025: दो बार से विधायक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश हारे, मांझी के प्रत्याशी जीते
Fri, 14 Nov 2025 06:58 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 14 Nov 2025 06:58 PM IST
सार
Kutumba Vidhan Sabha Result 2025 Live: कुटुम्बा विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने लगातार दो बार जीत दर्ज की है। 2015 और 2020 दोनों चुनावों में कांग्रेस के राजेश कुमार ने इस सीट पर विजय हासिल की थी। 2025 का चुनाव वो हार गए हैं।
विज्ञापन
Kutumba Chunav Result 2025: कुटुंबा विधानसभा चुनाव परिणाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुटुम्बा विधानसभा सीट बिहार की उन चुनिंदा सीटों में से एक है, जहां कांग्रेस ने लगातार दो बार जीत का परचम लहराया है। 2015 और 2020 दोनों ही विधानसभा चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार राजेश कुमार ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। शुरुआती में राजेश आगे चल रहे थे। लेकिन पहले-दूसरे राउंड के बाद हम पार्टी के उम्मीदवार ललन राम ने बड़ी बढ़त बनाई है और इसी बढ़त के साथ उन्होंने जीत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Live Bihar Result 2025 Live: रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जनसुराज का खाता नहीं खुला; जानें महागठबंधन का हाल
विज्ञापन
2015 के विधानसभा चुनाव कुटुम्बा सीट पर कांग्रेस के राजेश कुमार को 10,098 वोट से जीत मिली। इस चुनाव में हम के संतोष कुमार सुमन दूसरे नंबर पर रहे। राजेश कुमार को 51,303 वोट मिले। वहीं, संतोष कुमार को 41,205 वोट मिले।
विज्ञापन
2020 के चुनाव मेंं कांग्रेस के राजेश कुमार कुटुम्बा सीट से दोबारा चुने गए। इस चुनाव में उन्होंने हम के शरवन भुइया को 16,653 वोट से हराया। राजेश कुमार को 50,822 वोट मिले। वहीं, शरवन भुइया को 34,169 वोट मिले। राजेश कुमार बिहार प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष हैं।