Bihar Election: ‘भाजपा ने CM का चेहरा बताया तो नीतीश मार देंगे पलटी’, बोले राजद सांसद; वक्फ पर राज भी खोला
Bihar Election 2025: राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि जब-जब चुनाव आता है, तब-तब ईडी और सीबीआई अपना जलवा बिखरने लगते हैं। कभी नियुक्ति की जांच तो कभी जमीन घोटाले की जांच सामने आने लगती है। लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब पेंडिंग हो जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे, वैसे ही पक्ष और विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को जहानाबाद के राजद सांसद डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बतौर मुख्य अतिथि गया पहुंचे। वहीं, पत्रकारों से रूबरू होते हुए जहानाबाद के राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जिस दिन भारतीय जनता पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री का चेहरा अमुक आदमी होगा, उसी दिन नीतीश कुमार पलटी मार देंगे।
राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव इतने पर भी नहीं रुके, उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसा कि हाल ही के दिनों में नीतीश कुमार ने एक बिल पर साइन किया है। वक्फ को लेकर जो बिल आ रहा है, उस पर उन्होंने साइन कर दिया है। ऐसे में नीतीश कुमार यह स्पष्ट करें कि वे किसके साथ हैं? राजद हमेशा से वक्फ के साथ है। कांग्रेस भी वक्फ के साथ है। अन्य लेफ्ट पार्टियां भी वक्फ के साथ हैं। लेकिन नीतीश कुमार स्पष्ट करें कि वे वक्फ के पक्षधर हैं या उसके विरोध में हैं। ऐसा न हो कि बाद में वे भूल जाएं, कुछ लोगों को भूलने की बीमारी हो गई है।
उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव आता है, तब-तब ईडी और सीबीआई अपना जलवा बिखरने लगते हैं। कभी नियुक्ति की जांच तो कभी जमीन घोटाले की जांच सामने आने लगती है। लेकिन जैसे चुनाव खत्म हो जाता है, ईडी और सीबीआई सब पेंडिंग हो जाता है।
वहीं, इससे पहले जहानाबाद सांसद बिहार में शराबबंदी पर भी जमकर बरसे थे। उन्होंने कहा था कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जानना है तो वह बोलें, कहां शराब मंगवा दें। अब तो शराब की होम डिलीवरी होती है। बिहार में कभी भी शराबबंदी नहीं हुई है। आज शराबबंदी के नाम पर कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है।