फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Dispute during a wedding ceremony in Nawada, young man beaten to death

Bihar: नवादा में शादी समारोह के दौरान विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या; बारातियों पर हमला और शादी का मंडप तोड़ा

Tue, 10 Jun 2025 03:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Jun 2025 03:03 PM IST
सार

Bihar: हमले में दिलीप तांती के बेटे सोनू तांती को भी गंभीर रूप से पीटा गया। बताया गया है कि उसके सिर पर चापाकल के हैंडल से वार किया गया। उसे बौरी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद विम्स और फिर पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: Dispute during a wedding ceremony in Nawada, young man beaten to death
सदर अस्पताल में परिजन अ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में 6 जून की रात एक शादी समारोह के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब दो अलग-अलग परिवारों की शादी की बारातें एक ही दिन गांव में निकाली जा रही थीं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप तांती की बेटी की शादी थी और उसी दिन सुने महतो के बेटे की भी शादी थी। बारात की तैयारी के दौरान पूजा के लिए पान के पत्ते लेने निकले कुछ युवक, तभी रास्ते में दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद में युवकों को पीटा गया।

विज्ञापन

इसके बाद सुने महतो के परिवार के लगभग 50 सदस्य लाठी-डंडे लेकर दिलीप तांती के घर पहुंचे और घर में तोड़फोड़ की। शादी का मंडप, टेंट, शामियाना, टेबल, कुर्सी और डीजे समेत कई सामान नष्ट कर दिए गए। साथ ही खाने-पीने की चीजें भी फेंक दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अस्पताल में शिक्षिका और नवजात की गई जान, 12 साल बाद घर में गूंजने वाली थी किलकारी; अब पसरा मातम

इस हमले में दिलीप तांती के बेटे सोनू तांती को भी गंभीर रूप से पीटा गया। बताया गया है कि उसके सिर पर चापाकल के हैंडल से वार किया गया। उसे बौरी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद विम्स और फिर पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार ने सभी परिस्थितियों के बावजूद बेटी की शादी पूरी की और उसे विदा भी किया। हालांकि, परिवार में डर का माहौल है और वे दोबारा हमले की आशंका जता रहे हैं। गांव में दिलीप तांती के परिवार के केवल चार घर हैं, जबकि सुने महतो का परिवार संख्या में काफी बड़ा है। युवक के शव का पोस्टमार्टम नवादा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed