फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Dalai Lama offers special worship for world peace under the Bodhi tree

Bihar: दलाई लामा ने बोधिवृक्ष के नीचे की विश्वशांति के लिए विशेष पूजा; देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Sat, 23 Dec 2023 01:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

Dalai Lama: बोधगया में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने शनिवार को बोधिवृक्ष के नीचे विश्वशांति के लिए विशेष पूजा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेशों का सभी पालन करें। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Dalai Lama offers special worship for world peace under the Bodhi tree
विश्वशांति के लिए पूजा करते बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया के महाबोधि मंदिर परिसर में स्थित बोधिवृक्ष के नीचे शनिवार को बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने विश्वशांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। विश्वशांति के लिए इस विशेष पूजा में देश-विदेश के हजारों बौद्ध श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान धर्म गुरु दलाई लामा की एक झलक पाने के लिए महाबोधि मंदिर में सुबह से ही बौद्ध श्रद्धालु बैठे थे। ताकि दलाई लामा का दर्शन हो सके।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा 15 दिसंबर को बोधगया पहुंचे थे। दलाई लामा बोधगया में 27 दिनों के प्रवास पर आए हुए हैं। हालांकि जिला पुलिस प्रशासन की ओर से धर्म गुरु के प्रवास स्थल से लेकर महाबोधि मंदिर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था गई है। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा महाबोधि मंदिर पहुंचे। इस दौरान दलाई लामा के दर्शन और एक झलक पाने के लिए हजारों बौद्ध श्रद्धालु कतारबद्ध खड़े नजर आए।
विज्ञापन




इस मौके पर बौद्ध भिक्षुओं ने कहा कि धर्म गुरु दलाई लामा ने महाबोधि मंदिर के बोधिवृक्ष के नीचे विश्वशांति के लिए विशेष पूजा की है। उसमें अलग-अलग 35 देश के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए हैं। पूजा के बाद धर्म गुरु दलाई लामा ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेशों का सभी पालन करें। हम भी जो उपदेश देते हैं, वह भी हम पालन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed