{"_id":"670a31ad6f912e249304b401","slug":"bihar-crime-sensation-spread-due-to-double-murder-during-dussehra-puja-in-jehanabad-two-tantriks-shot-dead-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: जहानाबाद में दशहरा पूजा के दौरान डबल मर्डर से फैली सनसनी, दो तांत्रिकों की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: जहानाबाद में दशहरा पूजा के दौरान डबल मर्डर से फैली सनसनी, दो तांत्रिकों की गोली मारकर हत्या
Sat, 12 Oct 2024 01:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:52 PM IST
सार
Jehanabad Crime: जहानाबाद में दशहरा पूजा के दौरान दो तांत्रिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशहरा पूजा में व्यस्त जहानाबाद जिले के काको थानाक्षेत्र के एनवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। जहां शारदीय नवरात्र की महानवमी की रात दो तांत्रिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, काको थानाक्षेत्र स्थित दरधा नदी के किनारे एनवा गांव में दो तांत्रिकों की गोली मारकर हत्या की सूचना मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर उमड़ पड़े। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
काको थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है। दोनों मृतक तांत्रिक झाड़-फूंक का काम करते थे। इनमें से एक का नाम काशी चंद्रवंशी है, जो जहानाबाद जिले के पाली थानाक्षेत्र के अफजलपुर का निवासी था। जबकि दूसरा मृतक रामबली यादव था, जो पटना जिले के मसौढ़ी का रहने वाला था।
विज्ञापन
इस डबल मर्डर के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों तांत्रिकों को गोली मारकर उनकी हत्या की गई। फिर उनके शवों को एनवा गांव के बथार (खेत) में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने के लिए तफ्तीश में जुटी हुई है।
दोनों तांत्रिकों की हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दशहरा के मौके पर इस प्रकार की घटना ने लोगों के बीच भय का वातावरण पैदा कर दिया है।
पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाकर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
घटना के बाद से एनवा गांव के ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। दशहरा की खुशी के बीच अचानक इस डबल मर्डर की घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस तरह की वीभत्स घटना पहले कभी नहीं देखी थी, और वे जल्द से जल्द इस मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं।