फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime: In Nawada, a neighbouring youth raped a minor at knife point

Crime: नवादा में पड़ोसी युवक ने चाकू के बल पर नाबालिग से किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार

Fri, 23 Aug 2024 06:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 Aug 2024 06:17 PM IST
सार

Nawada Rape Case: नवादा में पड़ोसी युवक चाकू के बल पर नाबालिग युवती से दुष्कर्म करके फरार हो गया। जाते हुए उसने जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar Crime: In Nawada, a neighbouring youth raped a minor at knife point
नाबालिग युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा में नाबालिग युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। जहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने चाकू की नोक पर नाबालिग से दरिंदगी को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी युवक पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। यह घटना रजौली थानाक्षेत्र के एक गांव की है।

विज्ञापन

 
मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि वह खेत में बकरी चराने गई थी। तभी वहीं पड़ोस के संजय यादव के बेटे मंटू यादव ने चाकू की नोक पर उससे दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। भागने से पहले आरोपी युवक ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पिता ने रजौली थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed