फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Bypolls: Prashant Kishore takes a dig at Nitish and Manjhi, tells fees for advising political parties

Bihar Bypolls: पीके का नीतीश और मांझी पर तीखा तंज, RJD-BJP को भी लपेटा; राजनीतिक दलों को सलाह देने की बताई फीस

Sat, 02 Nov 2024 05:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Nov 2024 05:36 PM IST
सार

Bihar Bypolls: गया में चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार और हम नेता जीतन मांझी पर तंज कसा। इस दौरान उन्होंने राजद और बीजेपी पर भी निशाना साधा। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों को सलाह देने की फीस भी बता दी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Bypolls: Prashant Kishore takes a dig at Nitish and Manjhi, tells fees for advising political parties
गया में राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में आगामी 13 नवंबर को चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मद्देनज़र सभी दलों के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी चुनावी माहौल में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के बयान ने गया जिले के बेलागंज क्षेत्र में खूब चर्चा बटोरी है। शुक्रवार को बेलागंज के नीमचक गांव में आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने अपने राजनैतिक अभियानों की वित्तीय पारदर्शिता पर बातें रखीं। साथ ही राजनीतिक दलों को दी जाने वाली सलाह की भारी भरकम फीस का खुलासा किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि जब वे किसी चुनाव अभियान को सलाह देते हैं तो उनकी फीस 100 करोड़ या उससे अधिक होती है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
धनराशि प्राप्त करने का बताया स्रोत
पीके ने सभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमान लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि प्रशांत किशोर के पास इतनी राशि कहां से आती है? मेरे भाई, 30 वर्षों से आप लालटेन को वोट देते आ रहे हैं और राजद की वित्तीय स्थिति पर कभी किसी ने सवाल नहीं उठाया। ये पार्टियां आपके बच्चों का हक लूटकर अपनी राजनीति करती हैं और आप उन्हें वोट देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी रणनीति और परामर्श से अब तक 10 राज्यों में सरकारें बनी हैं और चुनावी सलाह से ही उन्हें इतनी धनराशि प्राप्त होती है कि उनके अभियानों का खर्च उठाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Bypolls: Prashant Kishore takes a dig at Nitish and Manjhi, tells fees for advising political parties
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

नीतीश और मांझी का कोई ठिकाना नहीं
शनिवार को गया के इमामगंज विधानसभा में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में विकल्प की कमी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि बिहार में विकल्प नहीं है। यहां दो ही मुख्य दल हैं मोदी जी की भाजपा और लालू जी की राजद।
 

Bihar Bypolls: Prashant Kishore takes a dig at Nitish and Manjhi, tells fees for advising political parties
जीतन राम मांझी

इसपर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का कुछ ठिकाना नहीं है कि कब ये लालटेन पर टिके रहेंगे और कब कमल के फूल पर बैठ जाएंगे। प्रशांत किशोर ने बिहार में विकल्प की आवश्यकता पर जोर दिया और जनता से अपील की कि वे एक नए दल का समर्थन करें।
 
गौरतलब है कि बिहार में चार विधानसभा सीटों बेलागंज, इमामगंज, परिहार, और मोहद्दीपुर पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है, जिनके परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed