फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar by-election: Celebration in Jehanabad on NDA's victory in Bihar by-election

Bihar by-election: बिहार उपचुनाव में एनडीए की जीत पर जहानाबाद में जश्न, आतिशबाजी कर एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Sat, 23 Nov 2024 06:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Nov 2024 06:41 PM IST
सार

बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की सभी चार सीटों पर जीत के बाद जहानाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरवल मोड़ के पास मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

विज्ञापन
Bihar by-election: Celebration in Jehanabad on NDA's victory in Bihar by-election
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्नन मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा उपचुनाव में सभी चारों सीटों पर एनडीए उम्मीदवार की जीत के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में जहानाबाद में भी एनडीए कार्यकर्ताओं ने शहर के अरवल मोड़ के समीप जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि बिहार के चारों सीट पर एनडीए उम्मीदवार की जीत हुई है। 

विज्ञापन


बेलागंज विधानसभा में मगध सम्राट का गढ़ माने जाने वाले सीट 35 साल बाद फतह कर लिया गया और वहां मनोरमा देवी की भारी मतों से विजय हासिल की है। उन्होंने कहा बिहार में हुए उपचुनाव सेमीफाइनल था। जिसमें चारों सीट पर एनडीए ने विजय हासिल की है। आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पूरी मुस्तैदी के साथ डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चार सीटों पर हुए उप चुनाव में भारी जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। साथ ही साथ महाराष्ट्र में एक बार फिर एनडीए के सरकार बनने को लेकर एनडीए कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। इस मौके पर जहानाबाद भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता उपचुनाव में अपना जोर दिखाकर सेमीफाइनल के चारों सीट जीत लिया। आने वाला 2025 के विधानसभा के चुनाव में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed