{"_id":"6810b044f0ae243bad0fff0a","slug":"bihar-bjp-workers-angry-over-farmer-leader-naresh-tikait-statement-on-pahalgam-attack-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: किसान नेता नरेश टिकैत के पहलगाम हमले के बयान पर रोष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: किसान नेता नरेश टिकैत के पहलगाम हमले के बयान पर रोष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग
Tue, 29 Apr 2025 04:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 29 Apr 2025 04:26 PM IST
सार
Bihar: विनोद कुमार ने सरकार से मांग की कि नरेश टिकैत पर तत्काल देशद्रोह का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक टिकैत सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, किसान मोर्चा राज्यव्यापी आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए गए कथित विवादास्पद बयान के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने अरवल मोड़ पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेश टिकैत का पुतला फूंका और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया। उन्होंने टिकैत के बयान को शहीदों के बलिदान का अपमान बताते हुए कहा कि पहलगाम हमले में हमारे वीर जवान शहीद हुए। ऐसे समय में इस तरह का बयान निंदनीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी मानसिकता को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
पढ़ें: सीवान में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विनोद कुमार ने सरकार से मांग की कि नरेश टिकैत पर तत्काल देशद्रोह का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक टिकैत सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, किसान मोर्चा राज्यव्यापी आंदोलन करेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और कहा कि वे शहीदों के अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यक्रम के अंत में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
