{"_id":"6904926da8d54e4ea309f447","slug":"bihar-assembly-elections-2025-supriya-shrinate-attacks-pm-modi-gaya-ji-news-congress-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'चुनाव आते ही पाकिस्तान की याद, काम की बात नहीं करते प्रधानमंत्री, सुप्रिया श्रीनेत का पीएम मोदी पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'चुनाव आते ही पाकिस्तान की याद, काम की बात नहीं करते प्रधानमंत्री, सुप्रिया श्रीनेत का पीएम मोदी पर वार
Fri, 31 Oct 2025 04:12 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Fri, 31 Oct 2025 04:12 PM IST
सार
Gaya Ji News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस की राष्टीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गया जी में प्रेसवार्ता करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत प्रेसवार्ता के दौरान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव अपने पूरे जोर में हैं। हर जगह चुनावी शोर है। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को गया जी में एक प्रेसवार्ता की हैं। इस दौरान कांग्रेस के चुनावी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है।
विज्ञापन
काम की बात करें, भावनाओं की नहीं: सुप्रिया श्रीनेत
सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती दी कि वे बिहार की चुनावी सभाओं में अपने काम और उपलब्धियों के आधार पर वोट मांगें, न कि भावनात्मक मुद्दों को भुनाकर जनता को गुमराह करें।
विज्ञापन
'ट्रंप ने 61 बार कहा सीजफायर, लेकिन पीएम मोदी खामोश'
कांग्रेस प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उदाहरण देते हुए कहा कि ट्रंप अब तक 61 बार सीजफायर की बात कर चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कभी यह नहीं कहा कि सीजफायर में ट्रंप का कोई योगदान नहीं है। इससे साफ है कि पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मामलों पर बोलने से बचते हैं।
विज्ञापन
'अडानी को एक रुपए में 1000 एकड़ जमीन'
श्रीनेत ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ उद्योग लगाने के नाम पर कहा जाता है कि बिहार में जमीन नहीं है, वहीं अडानी को मात्र एक रुपए में 1000 एकड़ जमीन दे दी जाती है। यह जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने बिहार की डबल इंजन सरकार को शून्य रिपोर्ट कार्ड वाली सरकार करार दिया।
ये भी पढ़ें- Bihar: 'दो जंगलराजों में फंसा बिहार', जानें क्यों ओवैसी बोले ऐसा? PM को लेकर कही ये बात, पढ़ें पूरा इंटरव्यू
'बिहार के लोग आज भी पलायन को मजबूर'
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अगर डबल इंजन सरकार ने वास्तव में विकास किया होता, तो आज बिहारियों को त्योहारों के मौसम में भीड़भरी ट्रेनों में जानवरों की तरह सफर करने की मजबूरी नहीं होती। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिहार देश के कुल चीनी उत्पादन में 27 प्रतिशत योगदान देता था, जो अब घटकर सिर्फ 2 प्रतिशत रह गया है। यह सरकार की विफल नीतियों का परिणाम है।