फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Accident: Teenage girl dies in train accident near Rafiganj station, identification of body continues

Bihar Accident: रफीगंज स्टेशन के पास ट्रेन हादसे में किशोरी की मौत, शव की शिनाख्त जारी

Thu, 28 Aug 2025 10:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Aug 2025 10:06 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है, तभी से पैदल यात्रियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरओबी पर सीढ़ी नहीं होने की वजह से लोग ट्रैक पार करने को मजबूर होते हैं। इसी कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Accident: Teenage girl dies in train accident near Rafiganj station, identification of body continues
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार की देर शाम पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत डिहरी-गया रेलखंड पर रफीगंज रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 506/7 और 9 के बीच घटी। मृतका की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के वक्त वह उजाले व नीले रंग का टॉप और काले रंग की लेगिंग्स पहनी हुई थी। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही रफीगंज रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एएसआई अविनाश कुमार और आरक्षी अनिल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा और अन्य कागजी कार्रवाई शुरू की। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: राजगीर में कल से शुरू होगा हॉकी का महामुकाबला, आठ टीमें लेंगी हिस्सा; भारत पर सबकी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है, तभी से पैदल यात्रियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरओबी पर सीढ़ी नहीं होने की वजह से लोग ट्रैक पार करने को मजबूर होते हैं। इसी कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

आरपीएफ एएसआई अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) सोननगर को दे दी गई है। जीआरपी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। किशोरी की पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बावजूद शिनाख्त नहीं होने पर रेल पुलिस द्वारा नियम अनुसार अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed