फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident: Hydra ruined farmer on bicycle dies on spot aurangabad bihar today accident bihar police

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: हाइड्रा ने साइकिल सवार किसान को रौंदा, मौके पर मौत; मुआवजे के लिए सड़क जाम

Sun, 30 Aug 2026 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 04:59 PM IST
सार

औरंगाबाद में अंबा-नबीनगर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइड्रा ने साइकिल सवार किसान को रौंद दिया। हादसे में 45 वर्षीय प्रमोद मेहता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन
Bihar Accident: Hydra ruined farmer on bicycle dies on spot aurangabad bihar today accident bihar police
मौके पर मौजूद पुलिस व सड़क जाम किए आक्रोशित लोग।

विस्तार

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में अंबा-नबीनगर मुख्य पथ पर रविवार को दधपा ब्रह्म स्थान के पास एक अनियंत्रित हाइड्रा ने साइकिल सवार किसान को रौंद दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही  मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के तमसी गांव निवासी प्रमोद मेहता (45) के रूप में की गई है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

अनियंत्रित हाइड्रा ने किसान की साइकिल में पीछे से मारी जोरदार टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, किसान प्रमोद मेहता साइकिल से दधपा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित हाइड्रा ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और साइकिल सवार किसान हाइड्रा के पहिए के नीचे दब गए। उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
हादसे की खबर मिलते ही तमसी गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग और तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर लगाम लगाने की मांग को लेकर अंबा-नबीनगर पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम हटवाया
हादसे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही कुटुंबा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और अपने स्तर से पहल कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।

पुलिस ने हाइड्रा किया जब्त, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम समाप्त करने के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइड्रा को जब्त कर लिया है।

फरार हाइड्रा चालक की तलाश में जुटी पुलिस
कुटुंबा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के बाद फरार हाइड्रा चालक की तलाश में जुटी है। मामले में मृतक के परिजनों के आवेदन पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: बिहारशरीफ में दिव्यांग युवाओं के लिए विशेष रोजगार शिविर, 409 पदों पर सीधी भर्ती

घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों के अनुसार, मृतक प्रमोद मेहता परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य है। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक ने एक बेटी की शादी कर दी थी, जबकि एक बेटे और एक बेटी की शादी अभी बाकी थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर मौजूद पुलिस व सड़क जाम किये आक्रोशित

मौके पर मौजूद पुलिस व सड़क जाम किए आक्रोशित लोग।

 

मौके पर मौजूद पुलिस व सड़क जाम किये आक्रोशित

मौके पर मौजूद पुलिस व सड़क जाम किए आक्रोशित लोग।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed