फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Badlo Bihar Convention CPIM leader Dipankar Bhattacharya said CM Nitish journey is journey of terror arrogance

Badlo Bihar Convention: CPIM नेता दीपंकर भट्टाचार्य बोले- सीएम नीतीश की यात्रा आतंक और अहंकार की यात्रा है

Thu, 23 Jan 2025 03:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 03:29 PM IST
सार

बिहार के गया जिले में बदलो बिहार समागम कार्यक्रम के दौरान सीपीआईएम महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आतंक और अंहकार की यात्रा है।

विज्ञापन
Badlo Bihar Convention CPIM leader Dipankar Bhattacharya said CM Nitish journey is journey of terror arrogance
गया में बदलो बिहार समागम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आतंक और अहंकार की यात्रा है। 20 साल से सत्ता में काबिज नीतीश सरकार अब जनता के मुद्दों से पूरी तरह कट चुके हैं। यह बातें गुरुवार को गया शहर के धर्मसभा भवन में सीपीआईएम के 'बदलो बिहार समागम' कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा नहीं आतंक यात्रा और अहंकार यात्रा है। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि करीब 20 वर्षों से बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार अब आम जनता के मुद्दों से पूरी तरह कट चुके हैं। प्रदेश में हर वर्ग के लोग अत्याचार से त्रस्त है। उन्होंने बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और माले नेताओं की गिरफ्तारी को सरकार की तानाशाही का उदाहरण दिया।  उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। जनता को राहत देने वाले कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन




नौ मार्च को होंगी आंदोलनकारी ताकतें एकजुट
वहीं, दीपांकर भट्टाचार्य ने घोषणा किया कि नौ मार्च को पटना के गांधी मैदान में ‘बदलो बिहार समागम’ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में आंदोलनकारी ताकतें एकजुट होकर सरकार और सिस्टम के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा विरोधी ताकतों को करेंगे मदद
वहीं, दिल्ली चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दो सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है। बाकी सीटों पर भाजपा विरोधी पार्टियों का समर्थन करेंगे। महागठबंधन के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव को देखते हुए कोई औपचारिक गठबंधन नहीं हुआ था। हालांकि, भाजपा के खिलाफ महागठबंधन अब भी कायम है। उन्होंने कहा कि बदलो बिहार समागम का लक्ष्य सरकार बदलना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई दोनों के खिलाफ है। बिहार को भ्रष्टाचार, तानाशाही और प्रशासनिक आतंक से मुक्त करना ही इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता, समर्थक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed