फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad: Tractor loaded with illegal sand crushed a constable when he tried to stop it, he died on spot

Bihar: औरंगाबाद में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने रोकने पर सिपाही को कुचला, मौके पर ही मौत; पुलिस महकमें में शोक

Sun, 09 Jun 2024 03:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Jun 2024 03:12 PM IST
सार

Aurangabad News: औरंगाबाद में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने पर चालक ने सिपाही को कुचल दिया। इस हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मृतक सिपाही के परिजनों समेत पुलिस महकमें में शोक छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Aurangabad: Tractor loaded with illegal sand crushed a constable when he tried to stop it, he died on spot
अस्पताल में पहुंचे पुलिसकर्मी और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद में अवैध बालू लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को रोकने पर चालक ने एक सिपाही को बुरी तरह कुचल दिया। रविवार सुबह हुए इस हादसे में मौके पर ही दाऊदनगर थाने में पदस्थापित जिला पुलिस बल के जवान दीपक सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक सिंह खनन विभाग में पदस्थापित थे। उनकी ड्यूटी सिपहां चेक पोस्ट से नहर वाले रास्ते में अवैध खनन को रोकने के लिए लगी हुई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खदेड़ने के दौरान यह दुर्घटना हुई। मृतक भोजपुर जिला अंतर्गत आरा के सरैया थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव के निवासी थे, जो दाऊदनगर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा किया। मूसेपुर खैरा के पास सिपाही दीपक सिंह ने वाहन से उतरकर ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। तभी ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अचानक हुई इस घटना में दीपक सिंह को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की डायल 112 की टीम ने तुरंत दीपक सिंह को मौके से उठाकर दाऊदनगर के निजी हॉस्पिटल अरविंद हॉस्पिटल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही दाऊदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने घटना की जानकारी ली और घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण भी किया। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान कर ली गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

 
इधर, दीपक सिंह के निधन से उनके परिवार और सहयोगियों में शोक व्याप्त है। पुलिस विभाग ने उनके परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और इस घटना की गहन जांच की जा रही है ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके। इस घटना ने जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और भी तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed