फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad: Prostitution was going on in a hotel, one of 4 arrested absconded before medical examination

Bihar News: होटल में चल रहा था देह व्यापार, पकड़े गए चार में से एक मेडिकल जांच के पहले हो गया फरार

Sun, 08 Sep 2024 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Sep 2024 04:51 PM IST
सार

Aurangabad News: औरंगाबाद में एक होटल में देह व्यापार का काला धंधा चल रहा था। इसे लेकर पुलिस ने छापामारी कर ग्राहक और लड़कियों समेत चार को गिरफ्तार कर लिया और होटल सील कर दिया। हालांकि एक ग्राहक पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

विज्ञापन
Aurangabad: Prostitution was going on in a hotel, one of 4 arrested absconded before medical examination
इसी होटल में चल रहा था देह व्यापार का काला धंधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद के जम्होर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर चित्रगोपी मोड़ पर एक होटल में चल रहे देह व्यापार के काले धंधे का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने होटल से दो ग्राहकों और दो लड़कियों को पकड़ा है। पुलिस ने होटल को सील करते हुए होटल संचालक जयपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच पकड़े गए ग्राहकों और दोनों लड़कियों को लेकर पुलिस जब मेडिकल कराने लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल आई तो एक ग्राहक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन


जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-139 पर चित्रगोपी मोड़ पर स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर उन्होंने महिला पुलिस पदाधिकारियों के साथ सदल बल मौके पर छापामारी की। छापामारी के दौरान होटल से दो ग्राहक और दो लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। साथ ही कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी मौके से बरामद की गई हैं। पकड़ी गईं दोनों लड़कियां बालिग हैं।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि देह व्यापार के काले धंधे के भंडाफोड़ के बाद होटल को सील कर दिया गया है। उसके बाद पुलिस पकड़े गए दोनों ग्राहक और लड़कियों को लेकर मेडिकल कराने औरंगाबाद सदर अस्पताल आई। इसी दौरान एक ग्राहक दाउदनगर थानाक्षेत्र के करमाही निवासी नीरज कुमार पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। वहीं, एक ग्राहक औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का निवासी अंकित कुमार पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत जम्होर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, एक ग्राहक के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस मामले में पकड़ी गई दोनों लड़कियों का भादंवि की धारा-164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज कराने जा रही है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed