फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad News: Hotel businessman died in high speed bike collision, bike rider seriously injured

Bihar News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से होटल व्यवसायी की मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Sat, 09 Nov 2024 05:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Nov 2024 05:28 PM IST
सार

Aurangabad News: स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे में बलराम सिंह के असामयिक निधन से पूरे मोहल्ले और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Aurangabad News: Hotel businessman died in high speed bike collision, bike rider seriously injured
शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय होटल व्यवसायी बलराम सिंह की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार मो. इमरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा औरंगाबाद-भदवा रोड पर सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज के पास हुआ, जहां बलराम सिंह सड़क पार कर रहे थे। बलराम सिंह औरंगाबाद मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के नौगढ़-महुआरी के निवासी थे। वह पिछले 10-15 वर्षों से अपने भाई उमेश कुमार के साथ होटल का व्यवसाय चला रहे थे।

विज्ञापन

 
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बलराम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बाइक सवार इमरोज, जो शहर के अंसारबाग मुहल्ले का निवासी है, को प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर किया गया।
विज्ञापन

 
पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बलराम सिंह अपनी पत्नी के निधन के बाद से अपने भाई उमेश के साथ होटल चलाते थे। उनकी पत्नी बसंती देवी का निधन करीब 15 साल पहले ही हो चुका था। इस घटना के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है और परिजन शोक में डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे में बलराम सिंह के असामयिक निधन से पूरे मोहल्ले और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed