फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad: In-laws killed married woman for not having child, burnt body; 6 people including husband named

Bihar News: बच्चा न होने पर ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या, शव भी जलाया; पति समेत छह लोग नामजद

Tue, 10 Sep 2024 05:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Sep 2024 05:08 PM IST
सार

Aurangabad News: गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Aurangabad: In-laws killed married woman for not having child, burnt body; 6 people including husband named
मृतका सुनीता कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद से बच्चा न होने पर ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता को मार देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना औरंगाबाद के गोह थानाक्षेत्र के दुल्ला बिगहा गांव की है। मृतका की पहचान दुल्ला बिगहा निवासी महेश शर्मा की पत्नी सुनीता कुमारी (26) के रूप में की गई है। मामले में मृतका के मायके वालों ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने बताया कि साल 2018 में बारुण थानाक्षेत्र के चुरा गांव निवासी रामसकल शर्मा की बेटी सुनीता कुमारी की शादी दुल्ला बिगहा निवासी दिवंगत तेतर शर्मा के बेटे महेश शर्मा से हिंदू रीति-रिवाज से की गई थी। शादी के वक्त मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक वर पक्ष की जरूरी मांगों को पूरा किया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद विवाहिता को बच्चा न होने को लेकर ससुराल वाले ताने देने लगे। साथ ही इसे लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित और मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वालों ने बेटी के ससुराल आकर गांव-समाज के लोगों के साथ पंचायत कर ससुराल वालों को समझाया-बुझाया। इसके बावजूद ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करते रहे और दहेज की भी मांग करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ससुरालियों ने साफ कह दिया कि रुपये न देने पर लड़की को घर में नहीं रखेंगे। रुपये दें नहीं तो आप लड़की को ले जा सकते हैं। इस पर लड़की के पिता ने रकम देने में असमर्थता जताई और वे रुपए नहीं दे सके। इसी बीच दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। इसके बाद मृतका के पति महेश शर्मा ने फोन कर उन्हें यह सूचना दी कि सुनीता की मौत हो गई है। सूचना देने के बाद ससुरालियों ने शव को गांव के ही शमशान में जला दिया। इसकी सूचना मिलते ही विवाहिता के पिता, भाई और रिश्तेदार लोग मृतका के ससुराल पहुंचे तो वहां देखा कि घर का दरवाजा बंद है। परिवार के सभी सदस्य घर से फरार हैं। इस दौरान उन्हें गांव वालों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य श्मशान घाट पर गए हैं। जब मायके वाले श्मशान घाट पर पहुंचे तो देखा कि शव जल रहा है और वहां कोई नहीं है। शव को जलते देख लड़की के पिता और रिश्तेदारों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मायके वाले आनन-फानन में गोह थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले में मृतका के पिता रामसकल शर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। उसमें मृतका के पति महेश शर्मा, रिश्तेदार राकेश शर्मा और युगेश शर्मा सहित छह लोगों को नामजद आरोपी  बनाया गया है। वहीं, गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed