फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad: Criminals killed medical practitioner, threw body on bank of canal; panic in area due to incident

Bihar Crime: अपराधियों ने की मेडिकल प्रैक्टिसनर की हत्या, शव को नहर किनारे फेंका; वारदात से इलाके में सनसनी

Mon, 13 Jan 2025 06:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Jan 2025 06:54 PM IST
सार

Aurangabad News: एसडीपीओ ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मेडिकल प्रैक्टिसनर की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Aurangabad: Criminals killed medical practitioner, threw body on bank of canal; panic in area due to incident
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में एक मेडिकल प्रैक्टिसनर की हत्या कर शव को नहर के किनारे फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सक के शव को बारूण थाना क्षेत्र में खैरा से आगे सोन नहर के किनारे से बरामद किया है। मृतक की पहचान मेडिकल प्रैक्टिसनर अनिल सिंह के रूप में की गई। मृतक रोहतास जिले के सासाराम के मोरसराय मुहल्ले का निवासी था और वह ओबरा में प्रैक्टिस करता था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गई। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, अनिल सिंह प्रैक्टिस करने के बाद अपने घर सासाराम जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें अगवा कर कही अन्यत्र हत्या कर दी, शव को नहर किनारे लाकर फेंक दिया। हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

 
औरंगाबाद के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-1 संजय पांडेय ने बताया कि बारूण थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को सूचना मिली थी कि खैरा गांव से आगे सोन नहर के पटना कैनाल के किनारे एक लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव के कपड़े से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान सासाराम के मोरसराय निवासी मेडिकल प्रैक्टिसनर अनिल सिंह (50) के रुप में की गई। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसडीपीओ ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मेडिकल प्रैक्टिसनर की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले में भादंवि की सुसंगत धाराओं के तहत बारूण थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed