फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Accident Today: School bus falls into a ditch in Nawada, many children injured

Accident Today: नवादा में स्कूल बस गड्ढे में गिरी, कई बच्चे घायल; समय रहते निकाला गया बाहर

Fri, 09 Aug 2024 12:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Aug 2024 12:30 PM IST
सार

Nawada News: धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार पप्पू ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया है। इस घटना में कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। सभी का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Accident Today: School bus falls into a ditch in Nawada, many children injured
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जहां जिले के पकरीबरावां प्रखंड के धमौल थाना क्षेत्र के रेवार मोड़ के पास एक स्कूल बस सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में पानी भी भरा था, गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। हालांकि बस के गढ्ढे में गिरने से कई बच्चों को चोटें आई हैं। वहीं, सभी बच्चों को सुरक्षित बस से निकाल लिया गया है। घायल बच्चों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को बाहर निकाला। वहीं, घटना को बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ। नियमों को ताक पर रखकर कई स्कूल बसें चलाई जा रही हैं। दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया था। यह स्कूल बस जमुई जिले के निजी विद्यालय केरला इंग्लिश स्कूल की बताया जा रही है।
विज्ञापन


घटना को लेकर धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार पप्पू ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया है। इस घटना में कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। सभी का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, बस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर जानम मल्लिक पिता अलाउद्दीन मल्लिक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed