फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   17-year-old youth shot dead in Gaya, villagers protested on the road

Bihar News: 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

Sat, 13 Sep 2025 11:27 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 11:27 AM IST
सार

गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में 17 वर्षीय शिवम कुमार को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए और शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
17-year-old youth shot dead in Gaya, villagers protested on the road
विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में एक 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राघोपुर निवासी जितेन्द्र कुमार के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए और शव को रजौली स्टेट हाइवे 70 के समीप सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पहले युवक को फोन कर घर से बुलाया और उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:  सुपौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक, रिक्त भूमि कर-व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स में छूट; अन्य योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फतेहपुर थाना पुलिस ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए छानबीन की जा रही है और पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि शीघ्र ही हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed