फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News: Police is making digital horoscope of criminals, database is being prepared through finger print.

Bihar News : अपराधियों की डिजिटल कुंडली बना रही गया पुलिस, इस खास तकनीक के जरिए हो रहा बड़ा डाटाबेस तैयार

Mon, 04 Dec 2023 10:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 04 Dec 2023 10:30 AM IST
सार

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अगस्त 2023 से ही गिरफ्तार अपराधियों का ऑनलाइन डाटा बेस तैयार की जा रही है। 4 महीने में अब तक विभिन्न कांडो में गिरफ्तार हुए अपराधियों का फिंगर प्रिंट अपलोड किया जा चुका है।

विज्ञापन
Gaya News: Police is making digital horoscope of criminals, database is being prepared through finger print.
अपराधियों का फिंगर प्रिंट लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया पुलिस हाईटेक हो रही है। अब अपराधियों की डिजिटल कुंडली बनाई जा रही है। अब इनके पहचान के लिए पुलिस को मशक्कत नहीं करनी पड़गी। केवल फिंगर प्रिंट से ही इनक पहचान हो जाएगी। गया पुलिस अब ऐसा ही कर रही है। हर अपराधी औका फिंगर प्रिंट ले रही है। पुलिस टीम इस प्रिंट को ऑनलाइन सेव कर लेती है। 

विज्ञापन


अपराधियों का फिंगर प्रिंट डाटा बेस तैयार किया जा
गया पुलिस के अनुसार, अपराधियों के फिंगर प्रिंट को ऑनलाइन लिया जा रहा है। अगर कोई अपराधी किसी घटना में गिरफ्तार होता है तो फिंगर प्रिंट से उसका पूरा अपराधिक इतिहास खंगाला जा सकेगा। इससे क्राइम कंट्रोल में काफी मदद मिलेगी। राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान सिस्टम के तहत अपराधियों का फिंगर प्रिंट डाटा बेस तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


939 अपराधियों का फिंगर प्रिंट सिस्टम में अपलोड
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अगस्त 2023 से ही गिरफ्तार अपराधियों का ऑनलाइन डाटा बेस तैयार की जा रही है। 4 महीने में अब तक विभिन्न कांडो में गिरफ्तार हुए 939 अपराधियों का फिंगर प्रिंट सिस्टम में अपलोड किया जा चुका है। इसके तहत गिरफ्तार अपराधियों का 10 अंगुलियों का फिंगर प्रिंट लेकर नेशनल ऑटोमेटेड फिंगर प्रिंट आइडेंटिटी सिस्टम पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद अगर कोई अपराधी किसी घटना को अंजाम देता है तो फिंगर प्रिंट के माध्यम से उसके अपराधिक इतिहास को कुछ ही मिनटों में पता किया जा सकेगा। वहीं घटना स्थल पर प्राप्त फिंगर प्रिंट से भी अपराधियों की पहचान कर अनुसंधान में काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed