फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News : BJP leader Vijay Sinha targeted the leaders of Grand Alliance; Nitish Kumar, Lalu, Tejashwi Yadav

Bihar News : नेता प्रतिपक्ष बोले- महागठबंधन का अंत समय आ गया, तुष्टिकरण की राजनीति से चाहते हैं सत्ता

Sat, 30 Dec 2023 06:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Dec 2023 06:21 PM IST
सार

बोधगया में प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा ने इस कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसका जो संस्कार और संस्कृति है उसी के हिसाब से वह समाज के बीच में दिखाई देता हैं।

विज्ञापन
Gaya News : BJP leader Vijay Sinha targeted the leaders of Grand Alliance; Nitish Kumar, Lalu, Tejashwi Yadav
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के बोधगया सांस्कृतिक केंद्र में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा पहुंचे। औरंगाबाद में राजद  विधायक फतेह बहादुर सिंह के द्वारा मां सरस्वती पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा था कि देवी देवताओं की पूजा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि चरित्रवान लोगों की जैसे सावित्री बाई फुले की पूजा होनी चाहिए। इससे पहले वह मां दुर्गा पर विवादित बयान देकर चर्चा में आए थे।

विज्ञापन


बोधगया में प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा ने इस कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसका जो संस्कार और संस्कृति है उसी के हिसाब से वह समाज के बीच में दिखाई देता हैं। ऐसे लोग हमेशा से सनातन के संतानों को अपमानित करके तुष्टिकरण की राजनीति से सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। यही उनकी विदाई का कारण बनेगा।
विज्ञापन


देवी देवताओं पर बार-बार बयान देकर सनातन का अपमान कर रहे
अभी तक समझ में नहीं आ रहा है कि भारत मां भारती के संतानों के लिए है। यहां कोई भी जाति,धर्म, क्षेत्र, भाषा का सभी के प्रति सम्मान भाव है। यही धर्मनिरपेक्षता होनी चाहिए, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति से धर्मनिरपेक्षता और सनातन के संतानों को उसी के देवी देवताओं पर बार-बार बयान देना इनके अंत का समय नजदीक आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed