फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya Murder case : sister of dead victim put allegations on Police

गया हत्याकांड : मृतका की बहन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 13 Jan 2019 12:05 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 13 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gaya Murder case : sister of dead victim put allegations on Police

बिहार के गया स्थित पटवा टोली में नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म के मामले में हिरासत में ली गई मृतका की बहन को पुलिस ने छोड़ दिया है। मृतका की बहन ने पुलिस पर जोर-जबरदस्ती करके मन मुताबिक बयान दर्ज करवाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पुलिस ने उसे और उसके पिता को करंट लगाकर जबरन बयान लिखवाया कि 28 दिसंबर को लापता होने के बाद उसकी बहन 31 जनवरी को लौटी थीं। 

विज्ञापन


मृतका की बहन ने कहा कि दबाव में आकर मैंने झूठ बोल दिया, क्योंकि पुलिस कह रही थी कि तुमको पागल घोषित कर देंगे, करंट लगाएंगे, माता पिता को मारेंगे। इसके बाद मैंने डर के मारे कह दिया कि छोटी बहन 31 जनवरी को घर लौटी थीं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुलिस कोर्ट में दिए बयान को आधार बताकर मामले को ऑनर किलिंग का केस बता रही है। पुलिस का दावा है कि मृतका की बड़ी बहन ने बताया है कि लड़की 31 दिसंबर को वापस लौटी थीं। लड़की के पिता ने उसके एक दोस्त के साथ उसे बाहर भेजा था। बता दें कि 28 दिसंबर को लापता नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद पुलिस छह जनवरी को उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed