{"_id":"63bbd948004aee10f564c4fc","slug":"gangwar-in-bihar-in-muzaffarpur-where-raja-thakur-was-killed-in-gang-war-the-young-man-was-shot-3-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangwar in Bihar: मुजफ्फरपुर में जहां गैंगवार में राजा ठाकुर का मर्डर, वहीं युवक को मारी 3 गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangwar in Bihar: मुजफ्फरपुर में जहां गैंगवार में राजा ठाकुर का मर्डर, वहीं युवक को मारी 3 गोली
Mon, 09 Jan 2023 03:37 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Mon, 09 Jan 2023 03:37 PM IST
सार
पिछले साल अक्टूबर में मुजफ्फरपुर में जिस जगह पर गैंगवार में कुख्यात राजा ठाकुर को दूसरे गैंग ने पीटते-पीटते मार डाला था, उसी जगह पर सोमवार दोपहर एक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने तीन गोली मारी। युवक की हालत गंभीर है। पुलिस अभी कुछ नहीं बोल रही।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में घायल युवक बताया जा रहा गंभीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नए डीजीपी को गैंगवार से लगातार चुनौती मिल रही है। अक्टूबर में मुजफ्फरपुर में जिस जगह पर गैंगवार में कुख्यात राजा ठाकुर को दूसरे गैंग ने पीटते-पीटते मार डाला था, उसी जगह पर सोमवार दोपहर एक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने तीन गोली मारी। घटना की वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है, लेकिन इसे गैंगवार ही बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आए थे
वारदात जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक पर हुई। जियालाल चौक निवासी 21 वर्षीय रोहन कुमार को इलाज के लिए आननफानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे अहियापुर थाना की पुलिस और डीएसपी टाउन राघव दयाल ने मामले की जांच की। मामले मे टाउन डीएसपी ने बताया की अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक निवासी रोहन कुमार बाइक लगाकर अपने किसी दोस्त के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
कुख्यात राजा ठाकुर को दूसरे गैंग वालों ने मार डाला था
बीते वर्ष मुजफ्फरपुर का आतंक कहे जाने वाले कुख्यात राजा ठाकुर की इसी इलाके में विपक्षी गैंग के अपराधियों ने हत्या कर दी थी। आशंका जताई जा रही है कि ताजा घटना भी गैंगवार है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन