फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gang war between bikers gang in bihar : mahakal gang killed plastic gang biker in firing in masaudhi patna

Biker Gang War in Patna : बाइकर गैंग में वर्चस्व की लड़ाई बढ़ी, एक साल के अंदर मसौढ़ी में फिर मर्डर

Sun, 30 Apr 2023 02:33 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसौढ़ी (पटना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसौढ़ी (पटना) Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 30 Apr 2023 02:33 PM IST
सार

Murder in Patna : एक साल पहले मसौढ़ी में महाकाल गैंग के एक युवक की हत्या हुई थी। अब इसके कट्टर दुश्मन प्लास्टिक गैंग के एक बाइकर को गोलियों से भून डाला गया है। रविवार दोपहर को यह वारदात तरेगना डीह मंडप के पास हुई।

विज्ञापन
Gang war between bikers gang in bihar : mahakal gang killed plastic gang biker in firing in masaudhi patna
फायरिंग कर जान ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्मैक, ब्राउन शुगर, थिनर आदि के नशे का कारोबार बढ़ाने के लिए बाइकर्स गैंग के वर्चस्व की लड़ाई राजधानी पटना से निकल अब नए विकसित हो रहे शहरों में भी तेजी से दिखने लगी है। पटना जिले के मसौढ़ी में तीन गैंग हैं। जिनमें दो के बीच खूनी संघर्ष ज्यादा होता है। एक साल पहले महाकाल गैंग के एक युवक की हत्या हुई थी। अब इसके कट्टर दुश्मन प्लास्टिक गैंग के एक बाइकर को गोलियों से भून डाला गया है। रविवार दोपहर को यह वारदात तरेगना डीह मंडप के पास हुई। मारे गए युवक हनी सिंह उर्फ गोलू पर कई केस चल रहे थे।

विज्ञापन

Gang war between bikers gang in bihar : mahakal gang killed plastic gang biker in firing in masaudhi patna
मसौढ़ी में पुलिस के उच्चाधिकारी जांच के लिए पहुंचे तो लोगों ने बाइकर गैंग के आतंक पर एतराज जताया। - फोटो : अमर उजाला
तीन क्षेत्रों में बांट रखा है मसौढ़ी को
महान खगोलविद् आर्यभट्ट की धरती मसौढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई घोषणाएं कर रखी हैं, लेकिन सरकार के लिए चौंकाने वाली जानकारी है कि बाइकर्स गैंग ने शहर के रूप में विकसित हो रहे इलाके को तीन हिस्सों में बांट दिया है- मलकाना, मंडप और पटेल नगर। तीन अलग-अलग गैंग अपना इलाका बढ़ाने के प्रयास में रहते हैं। इसमें महाकाल और प्लास्टिक गैंग के बाइकर्स के बीच कुछ-कुछ अंतराल पर खूनी संघर्ष की खबरें आती रहती हैं। करीब एक साल पहले महाकाल गैंग के एक बाइकर की हत्या के बाद से आशंका जताई जा रही थी कि कभी भी इसका बदला लिया जा सकता है। 

गोलू को तीन गोलियां मारी
हनी सिंह उर्फ गोलू की हत्या किसने की और किस वजह से, अभी इसकी पुष्टि पुलिस भी नहीं कर पा रही है। वरीय अधिकारी भी मसौढ़ी में घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पूछताछ की जा रही है। मसौढ़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलू को तीन गोलियां लगी हैं। उसपर कई केस हैं, लेकिन अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल सकेगी। दिनदहाड़े मर्डर के बाद बाइकर्स गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आम लोगों ने भी पुलिस के उच्चाधिकारियों के सामने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed