फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gang rape with two minor girls in sasaram of bihar

मंदिर से लौट रही बहनों से दर्जनों लड़कों ने भाई के सामने किया गैंगरेप

Thu, 16 Jul 2015 04:30 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
gang rape with two minor girls in sasaram of bihar

बिहार के सासाराम में दो नाबालिग दलित बहनों के साथ उनके भाई के सामने ही गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब दोनों बहने अपने भाई के साथ मंदिर से लाट रही थी तभी कई युवकों ने उनको पकड़ लिया और भाई को पेड़ से बांध दिया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों बहनों से बारी बारी से बलात्कार किया गया। मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लियाा गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सासाराम के आरा के आवासीय विद्यालय में रहने वाली दो दलित बहनें बुधवार को अपने तीन अन्य भाई बहनों के साथ तारा चंडी मंदिर गईं थी।
विज्ञापन

भाई को पेड़ से बंधक बनाकर लूटी बहनों की आबरू

gang rape with two minor girls in sasaram of bihar

सासाराम जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में बने इस मंदिर से पूजा करने के बाद बुधवार दोपहर को सभी वापस लौट रहे थे। जब वे चंदनशहीद पीर के पास पहुंचे तथी वहां पहुंचे कई युवकों ने हथियारों के बल पर भाई बहनों को बंधक बना लिया।

आरोपियों ने उनके बड़े भाई को वहीं पेड़ से बांध दिया। इसके बाद सभी से मारपीट की गई। आरोपियों ने उनके भाई के सामने ही जमकर पीटा।

इसके बाद सभी युवकों ने बारी बारी से दो बहनों के साथ बलात्कार किया। आरोपी युवक बंधक बने भाई के सामने ही बहनों की इज्जत लूटते रहे। भाई की गुहार का भी आरोपियों पर कोई असर नहीं हुआ।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

gang rape with two minor girls in sasaram of bihar

इसके बाद पीड़ितों को उसी हालत में छोड़कर आरोपी वहां से भाग निकले। वहां से गुजरते राहगीरों ने पीड़ितों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

जहां दोनों बहनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से मिलकर उनके बयान दर्ज किए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
रोहताश के एसपी शिवदीप लांडे के पटना में चुनावी संबंध में आयोजित मीटिंग में जाने के कारण क्षेत्र के डीआईजी और एसपी मौके पर पहुंचे। राज्य के डीजीपी पीके ठाकुर ने बताया कि उन्होंने साहाबाद रेंज के डीआईजी को मामले को विशेष तौर पर देखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed