फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gadkari says, center will give more and more to bihar

बिहार मांगते-मांगते थक जाएगा, हम देते-देते नहीं थकेंगे : गडकरी

Tue, 18 Oct 2016 06:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Tue, 18 Oct 2016 06:42 AM IST
विज्ञापन
Gadkari says, center will give more and more to bihar
- फोटो : amar ujala

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को बिहार में देश के पहले प्रधानमंत्री मोटर चालक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के तीन एनएच परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास भी किए। 

विज्ञापन


छपरा के नगरा प्रखंड के अमौर गांव में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद गडकरी ने कहा कि बिहार मांगते-मांगते थक जाएगा, लेकिन हम देते-देते नहीं थकेंगे। उन्होंने कहा कि करीब साढ़े चार एकड़ में देश के पहले वाहन प्रशिक्षण केंद्र में प्रत्येक व्यक्ति पर औसतन 50 से 55 हजार रुपये सरकार खर्च करेगी। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाग ले रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा कि हम विकास कार्य के लिए एकजुट हैं, कोई मतभेद नहीं होगा। तेजस्वी ने कहा कि आज का दिन बिहार के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण और एतिहासिक है जब बिहार के विकास के लिए राज्य और केंद्र के नेता एक साथ मंच पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी जी को दिल्ली में और महागठबंधन को बिहार में सरकार चलाने का आदेश जनता ने दिया और दोनों सरकारें मिलकर काम करेंगी। उन्होंने छपरा में डबल डेकर पुल बनाने की घोषणा की। 

विकास में राजनीति नहीं, हम मिलकर करेंगे काम : तेजस्वी

Gadkari says, center will give more and more to bihar

इस पुल के निर्माण पर 250 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने शहर में पांच फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी, राजीव प्रताप रूड़ी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल आदि मौजूद थे।

छपरा के बाद गडकरी मुजफ्फरपुर पहुंचे। वहां बरौनी-मुजफ्फरपुर एनएच 28 का लोकार्पण किया। यह सड़क समस्तीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर पहुंचती है। उत्तर प्रदेश को जोड़ने की वजह से भी यह सड़क खासी महत्वपूर्ण है। 

इसके अलावा गडकरी ने एनएच 85 यानी छपरा-सीवान-गोपालगंज सड़क का भी शिलान्यास किया। यह सड़क लगभग 90 किमी लंबी है। इसे भी दो लेन में विकसित किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed