{"_id":"64394a57ec1fad788c0c0eab","slug":"gadhi-police-station-in-charge-injured-after-falling-from-vehicle-while-catching-liquor-smuggler-in-jamui-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शराब तस्कर को पकड़ने के दौरान वाहन से गिरकर घायल हुए गढ़ी थानाध्यक्ष, दो बोतल के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शराब तस्कर को पकड़ने के दौरान वाहन से गिरकर घायल हुए गढ़ी थानाध्यक्ष, दो बोतल के साथ एक गिरफ्तार
Fri, 14 Apr 2023 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 14 Apr 2023 06:13 PM IST
सार
जमुई में गुरुवार की रात गढ़ी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार थाना क्षेत्र के रजौन-फतेहपुर मार्ग पर शराब तस्कर को पकड़ने गए थे। इस दौरान वह पुलिस वाहन से गिरकर घायल हो गए। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने एक शराब तस्कर को दो बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने घायल थानाध्यक्ष को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत गढ़ी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई में गुरुवार की रात गढ़ी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार थाना क्षेत्र के रजौन-फतेहपुर मार्ग पर पुलिस वाहन से गिरकर घायल हो गए। उस दौरान वह शराब तस्कर को पकड़ने गए थे। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने भाग रहे एक शराब तस्कर को दो बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के दरिमा गांव निवासी विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है। वहीं, इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने घायल थानाध्यक्ष को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गढ़ी थाना क्षेत्र के रजौन-फतेहपुर मार्ग पर उन्हें अवैध शराब की तस्करी करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वे पुलिस जवानों के साथ बताए गए मार्ग पर छापेमारी के लिए गए थे। उसी दौरान पुलिस वाहन को देख तस्कर भागने लगे। उसे पकड़ने के दौरान वे पुलिस वाहन से सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि साथ में मौजूद पुलिस जवानों ने शराब तस्कर को खदेड़ कर दो बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद देर रात ही उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
वहीं, अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायल थानाध्यक्ष खतरे से बाहर हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर को थाने लाया गया है। जहां पुलिस बिहार शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन