फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   GAD Bihar Transfer in Hindi : CM Nitish Kumar bihar goverment transfer today after bihar police ips and bps

Transfer News : नीतीश कुमार सरकार में फिर अफसरों का ट्रांसफर; जानिए अब किन अधिकारियों की कहां हुई पोस्टिंग

Fri, 15 Sep 2023 04:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Sep 2023 04:37 PM IST
सार

Bihar News : बिहार की महागठबंधन सरकार में एक बार फिर तबादलों का दौर चल रहा है। तीन दिन पहले दो चर्चित आईपीएस और बिहार पुलिस सेवा के 64 अफसरों का ट्रांसफर हुआ था। अब नया आदेश सामान्य प्रशासन विभाग का है। जानिए, कहां-किसे मिली पोस्टिंग।

विज्ञापन
GAD Bihar Transfer in Hindi : CM Nitish Kumar bihar goverment transfer today after bihar police ips and bps
पटना सचिवालय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुलिस सेवा की दो महिला चर्चित अधिकारी काम्या मिश्रा और स्वीटी सेहरावत के साथ बिहार पुलिस सेवा के 64 अधिकारियों का तबादला आदेश आने के बाद ही यह साफ हो गया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार अब लगातार ट्रांसफर-पोस्टिंग का आदेश जारी करेगी। यही हो भी रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटी एवं उपसचिव स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया।

विज्ञापन


अनिल कुमार सिंह और विशाल आनंद को बिहार विकास मिशन भेजा गया
भोजपुरी निवासी अनिल कुमार सिंह को बिहार विकास मिशन के मिशन निदेशक कार्यालय में उप मिशन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले चकबंदी प्रशिक्षण संस्थान पटना में अनुदेशक की भूमिका निभा रहे थे। मधुबनी निवासी विशाल आनंद को भी बिहार विकास मिशन के मिशन निदेशक कार्यालय में उप मिशन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वह अभी सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी की भूमिका निभा रहे थे।
विज्ञापन

भाजपाइयों पर लाठी चलाने में रहीं IPS किनारे लगीं
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव रंजन कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया
पटना निवासी राजीव रंजन कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। अब तक वह रोहतास सासाराम जिला भू अर्जन पदाधिकारी थे। औरंगाबाद निवासी मोहम्मद इमरान को भी मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक सारण जिले में छपरा सदर के अनुमंडलीय लोग शिकायत निवारण पदाधिकारी की भूमिका निभा रहे थे।
बिहार पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों का भी तबादला

इस अधिकारी की शक्तियां बढ़ाई गईं
सामान्य प्रशासन विभाग की ही एक अन्य अधिसूचना के अनुसार दरभंगा में बेनीपुर के अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुदीप शंकर झा का पावर बढ़ा दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार जिला पदाधिकारी दरभंगा की अनुशंसा के आधार पर सुदीप शंकर झा को बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गई हैं। इसके अलावा उन्हें दरभंगा जिला क्षेत्र के लिए भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 का प्रयोग करने के लिए भी शक्तियां प्रदान की गई हैं। मतलब, दरभंगा जिला में कहीं भी धारा 144 का प्रयोग करने के लिए बेनीपुर के अपर निर्वाचन पदाधिकारी सुदीप शंकर झा का आदेश काफी होगा।

दो IPS समेत बिहार पुलिस के 66 अफसरों का ट्रांसफर क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed