फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   from the birth of her daughter to graduation Bihar government will give 54 thousand rupees

बिहार सरकार ने बेटी पढ़ाओ के नारे को किया बुलंद, बेटी के जन्म से ग्रेजुएशन तक देगी 54 हजार रुपये

Fri, 20 Apr 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 20 Apr 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
from the birth of her daughter to graduation Bihar government will give 54 thousand rupees
बिहार की बेटियां मालामाल होने वाली हैं। नीतीश सरकार बेटी के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन करने तक 'बेटी पढ़ाओ' पर बल दे रहे हैं और उनकी पढ़ाई का खर्च कदम दर कदम उठा रहे हैं। नीतीश कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री 'कन्या उत्थान योजना' को मंजूरी दे दी है। बालिकाओं के हित में यह ऐतिहासिक निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन


यह योजना राज्य की सभी कन्याओं को जन्म से लेकर स्नातक होने तक के लिए है। लेकिन  इस योजना का लाभ उन्हीं परिवार को मिलेगा जिनके दो बच्चे हैं।  इस योजना के तहत समेकित रूप से एक कन्या को जन्म से स्नातक होने तक कुल 54,100 रुपये तक मिल सकेगा। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पर प्रति वर्ष 2,221 करोड़ रुपये से अधिक राशि व्यय कर लगभग 1 करोड़ 60 लाख कन्याओं को लाभान्वित करने का अनुमान है। इस योजना का कार्यान्वयन समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान लाभार्थी को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी देते हुए बताया गया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा कन्या शिशु के जन्म पर माता/पिता/अभिभावक के बैंक खाते में 2000 रुपये देने का प्रावधान है। साथ ही 1 वर्ष पूरा होने तथा आधार पंजीयन कराने पर माता/पिता/अभिभावक के बैंक खाते में 1000 रुपये देने का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर कन्या के सम्पूर्ण टीकाकरण कराने पर माता/पिता/अभिभावक के बैंक खाते में 2000 रुपये देने का प्रावधान, जबकि शिक्षा विभाग द्वारा वर्ग एक-दो के लिए मुख्यमंत्री पोशाक योजना (बालिकाओं के लिए) के अन्तर्गत 400 रुपये की राशि को बढ़ाकर 600 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी प्रकार शिक्षा विभाग द्वारा वर्ग 3-5 के लिए मुख्यमंत्री पोशाक योजना (बालिकाओं के लिए) के अन्तर्गत 500  रुपये की राशि को बढ़ाकर 700 रुपये किया गया है। वर्ग 6-8 के लिए मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के अंतर्गत 700 की राशि को बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया है। वर्ग 9-12 के लिए बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के अंतर्गत 1000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 1,500 रुपये किया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed