फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fox was repeatedly digging in field, when police got digging done, a dead body was recovered in Begusarai

Bihar Crime: खेत में लोमड़ी बार-बार कुरेद रही थी, खुदाई करवाने पर पुलिस के होश उड़े; बरामद हुआ हाथ-पैर बंधा शव

Mon, 28 Aug 2023 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 28 Aug 2023 04:03 PM IST
सार

Bihar Police: बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के एक खेत से हाथ-पैर बंधा एक युवक का शव बरामद हुआ है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किसानों ने खेत में एक जानवर को एक ही जगह पर बार-बार कुरेदते देखा। किसान वहां पहुंचे तो देखा कि शव की एक उंगली बाहर दिख रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Fox was repeatedly digging in field, when police got digging done, a dead body was recovered in Begusarai
खेत की खुदाई करवाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की न सिर्फ बेरहमी से हत्या कर दी। बल्कि उसके शव को हाथ-पैर बांधकर खेत की मिट्टी में दफना दिया। वहीं, इसका खुलासा तब हुआ जब खेत में शव के पास जानवर मंडराने लगे। ऐसे में स्थानीय लोगों को शक हुआ तो वे वहां पहुंचे। वहां गड्ढे से एक इंसानी उंगली दिखाई देने लगी। इसके बाद इसकी सूचना छौड़ाही थाना पुलिस को दी गई। लेकिन छौड़ाही थाना पुलिस तकरीबन तीन घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद मजिस्ट्रेट की देखरेख में खेत में खुदाई करवाई गई, जिससे एक युवक की लाश बरामद हुई। यह घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के श्यामपुर बहियार की है।

विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बहियार में जब एक किसान अपने खेत जा रहा था तभी उसने खेत में एक जानवर को देखा। वह किसान उस जगह गया तो मिट्टी में दबी हुई उंगली दिखी। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन इस दौरान पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के तीन घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर मजिस्ट्रेट की देखरेख में मिट्टी खोदकर शव को बरामद किया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब किसान खेत की ओर गए तो एक खेत में एक लोमड़ी दफनाए गए शव के स्थान पर बार-बार मिट्टी खोद रही थी। तब शक होने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए छौड़ाही प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार को मजिस्ट्रेट बनाकर और पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। जहां मजदूरों को बुला कर जमीन खोद कर एक युवक का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। उसकी हत्या करने के बाद शव को दफनाया गया था। हालांकि युवक के शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। मौके पर मौजूद चौकीदार ने बताया कि हाथ-पैर बांधकर युवक की हत्या कर शव को मिट्टी में दफना दिया गया था। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed