फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four youths gang-raped a deaf-mute woman in Mohitari by taking her hostage

Motihari News: बंधक बनाकर मूक बधिर महिला से 4 युवकों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2023 10:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहार Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Apr 2023 10:17 PM IST
सार

मोतिहारी में एक मूक बधिर महिला के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने विरोध करने पर महिला को बुरी तरह पीटा और एक दिन तक बंधक भी बनाए रखा। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Four youths gang-raped a deaf-mute woman in Mohitari by taking her hostage
मूक बधिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में एक गूंगी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। रविवार रात को रक्सौल थाना क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की पहचान के बाद पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रक्सौल थाना क्षेत्र के सैनिक रोड स्थित अरमान चिकेन सेंटर की ओर एक गूंगी महिला जा रही थी। इस दौरान चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी गई। इससे महिला के चेहरे से लेकर शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। पीड़िता के घर पहुंचकर आपबीती बताने के बाद उसके पिता ने रक्सौल थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


जिसके आधार पर पुलिस ने तीन युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मुर्गी फॉर्म का संचालक रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चड़वा बेलहिया निवासी मो. अरमान, काम करने वाला स्टॉफ बेतिया निवासी मो. एकबाल और पर्सा नेपाल के रहने वाले नुर होदा सहित एक अन्य शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 8 अप्रैल को उनकी बेटी घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई।  9 अप्रैल की शाम वह घायल अवस्था में घर पहुंची और अपनी इशारे से अपने भाई को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी वहां मौजूद थे। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां पीड़िता की पहचान के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों का कहना है कि चारों युवकों ने बेटी को बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।  


मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गूंगी महिला से रेप के मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। रक्सौल एसडीपीओ आईपीएस चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed