{"_id":"5b309c9a4f1c1bc5628b6f6d","slug":"four-people-died-after-consuming-spurious-liquor-in-begusarai-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में शराबबंदी का सच, बेगूसराय में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में शराबबंदी का सच, बेगूसराय में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
liquor ban in Bihar
बिहार में पिछले दो सालों ने शराबबंदी कानून लागू है लेकिन प्रशासन की नाक तले शराब की बिक्री बद्स्तूर जारी है। बेगूसराय में जहरीली शराब पीने से रविवार को तीन और सोमवार सुबह एक के मारे जाने की खबर है। एकदिन के अंदर जहरीली शराब के कारण चार लोगों के मरने की खबर है। लेकिन प्रशासन और पुलिस दोनों ने चुप्पी साध रखी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार मामला बेगूसराय जिले के वार्ड नंबर 35 के पोखरिया मोहल्ले का है जहां शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में पोखरिया मोहल्ला के मनोज पासवान, सोनू कुमार, सोनी राम जबकि लोहिया नगर के प्रदीप कुमार बताया जा रहा है।
मनोज पासवान की मौत रविवार पहले हुई, जबकि सोनू, सोनी और प्रवीण की हालत गंभीर बनी हुई थी। लेकिन देर शाम इन तीनों की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त थे और एक साथ ही शराब पी रहे थे।
तीन की मौत रविवार देर रात हुई जबकि एक ने सोमवार सुबह 8 बजे दम तोड़ दिया। बीती रात चारों दोस्तों ने खतरनाक स्प्रिट का सेवन किया था जिसके बाद सभी की स्थिति बिगड़ने लगी थी। रिश्तेदारों ने उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया लेकिन घंटे भर के अंदर ही चारों की मौत हो गई। घटना के बाद पोखरिया मोहल्ले में मातम पसरा है।

Bihar: Four people died after consuming spurious liquor in Begusarai yesterday.
— ANI (@ANI) June 25, 2018