फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four houses of three families burnt to ashes due to a fierce fire one cattle died in the fire

Bihar News: भीषण आग से तीन परिवारों के चार घर खाक, एक मवेशी की जलकर मौत

Thu, 08 May 2025 01:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 08 May 2025 01:16 PM IST
सार

Bihar News: मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हरना पंचायत वार्ड 1 में आग लगने की बड़ी घटना हुई है। इसमें तीन लोगों गीता देवी, मंटूनिया देवी और महेश यादव  के कुल 4 घर जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन
Four houses of three families burnt to ashes due to a fierce fire one cattle died in the fire
आग की वजह से कई घर हुए तबाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar News: मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हरना पंचायत वार्ड 1 में आग लगने की बड़ी घटना हुई है। इसमें तीन लोगों गीता देवी, मंटूनिया देवी और महेश यादव  के कुल 4 घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में एक मवेशी की जलने से मौत हो गई और चार मवेशी झुलस गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आग लगने से घरों में रखे ज़मीन के कागज़, सर्टिफिकेट, अनाज, कपड़े, बर्तन आदि जल गए। कुल मिलाकर करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग मवेशी घर में घूरा (कचरे के ढेर) से निकली चिंगारी के कारण लगी।
विज्ञापन


 गृहस्वामी ने दी जानकारी

घरों के मालिकों ने बताया कि रात में अचानक एक घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आस-पास के तीन और घर भी इसकी चपेट में आ गए। जैसे ही लोगों को आग लगने की खबर मिली, दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने चापाकल और मोटर की मदद से आग बुझाने की पूरी कोशिश की। इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई और आग बुझाने का काम किया, लेकिन तब तक चार घर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बिहार में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज, बेटी का नाम रखा "सिंदूरी"; अब खूब हो रही चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही रुद्रपुर के घूम-घूम कर सेवा देने वाले पशु डॉक्टर डॉ. उमाशंकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरे हुए मवेशी का पोस्टमार्टम किया और जो मवेशी झुलसे थे, उनका इलाज शुरू किया। हरना पंचायत के कर्मचारी धर्मपाल ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में तीरंदाजी का समापन, महाराष्ट्र बना तीरंदाजी का सिरमौर

घटना के समय पंचायत मुखिया मो. तौव्वाब अंसारी, पंचायत समिति सदस्य सुभेश्वर यादव, राम विलास धांगर और कई अन्य लोग मौजूद थे। जिला प्रशासन लगातार लोगों से सतर्क रहने और निगरानी रखने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed