{"_id":"611112278ebc3e7cb526d512","slug":"four-held-in-bihar-for-human-sacrifice-days-after-mutilated-body-of-girl-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुंगेर में आठ वर्षीय बच्ची की बलि देने के मामला सामने आया, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मुंगेर में आठ वर्षीय बच्ची की बलि देने के मामला सामने आया, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
Mon, 09 Aug 2021 05:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 09 Aug 2021 05:02 PM IST
सार
मुंगेर के एसपी जेजे रेड्डी ने बताया कि आरोपी नया रामनगर के पदम गांव का रहने वाला है। उसे एक तांत्रिक ने बताया कि उसे पत्नी का गर्भपात रुकवाने के लिए बच्ची की बलि देनी होगी। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्ची की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस ने बलि देने के लिए एक आठ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक हत्या के मामले का सोमवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले ही बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच में उसके साथ बलात्कार होने की भी आशंका जताई गई थी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई।
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जेजे रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एक आरोपी दिलीप कुमार नया रामनगर थाना क्षेत्र के पदम गांव का रहने वाला है। उसे एक तांत्रिक परवेज आलम ने बताया कि उसे पत्नी का गर्भपात रुकवाने के लिए एक बच्ची की बलि देनी होगी। उसने बताया कि उसकी पत्नी कई साल के बाद बच्चे को जन्म देने वाली थी। दंपति का मानना था कि ऐसा आलम की जादुई शक्तियों की वजह से ही संभव हुआ।
तांत्रिक ने दंपति से कहा कि गर्भवती मां को एक कुंवारी लड़की के खून और आंखों से बनी ताबीज पहनने की जरूरत है। दिलीप ने गांव में ही रहने वाले तनवीर आलम से इस बारे में बात की। तनवीर ने ही उन्हें तांत्रिक से मिलवाया था। इसके बाद दोनों पास के एक गांव फरदा में रहने वाले दशरथ के पास गए। दशरथ ने कहा कि वह अपने पोल्ट्री फार्म में बलि की व्यवस्था कर सकता हैं।
विज्ञापन
इसके बाद लड़की को पिछले गुरुवार को उठाया गया। जब वह गंगा के किनारे अपने मछुआरे पिता को दोपहर का भोजन देकर घर लौट रही थी। एसपी ने कहा कि इस गंभीर कृत्य के बाद तीनों खगड़िया में तांत्रिक से मिले, जिसने एक ताबीज बनाया। जिसे दिलीप की पत्नी ने अपने गले में पहना था। हमने दिलीप के अलावा तनवीर और दशरथ को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को खगड़िया भेजा गया है, जहां से जादूगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।