{"_id":"5d70da4c8ebc3e93b434450d","slug":"former-union-minister-meets-congress-interim-president-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने सोनिया गांधी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने सोनिया गांधी से की मुलाकात
Thu, 05 Sep 2019 03:20 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Thu, 05 Sep 2019 03:20 PM IST
सार
- शकील अहमद ने सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।
- अहमद को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।
- उन्होंने बिहार में यूपीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
- मधुबनी से टिकट नहीं मिलने पर अहमद ने वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
शकील अहमद और सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की है। बता दें अहमद को कांग्रेस से उस वक्त निष्कासित कर दिया गया था जब उन्होंने बिहार में लोकसभा चुनाव में यूपीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
Former Union Minister Shakeel Ahmed met Congress interim President Sonia Gandhi today at her residence. Ahmed was suspended from the Congress after he contested as an independent candidate against UPA candidate in Bihar, in Lok Sabha elections earlier this year. pic.twitter.com/HnDtiEcgak
— ANI (@ANI) September 5, 2019विज्ञापन
बिहार के मधुबनी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर शकील अहमद ने वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने का एलान किया था। उन्होंने कहा था, "मैंने कल मधुबनी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है। मैं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं राहुल गांधी को इस्तीफा भेज रहा हूं।"
विज्ञापन
दरअसल, गठबंधन के तहत मधुबनी की सीट विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के खाते में चली गई थी। जिसके बाद से वह नाराज चल रहे थे। अहमद पहले भी मधुबनी से सांसद रहे हैं। वह इस सीट से टिकट मांग रहे थे।