फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   former minister had sexual intercourse with the the young man

युवक से कुकर्म करता था पूर्व मंत्री, किया हमला

Sun, 05 Jul 2015 12:52 PM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
former minister had sexual intercourse with the the young man

बिहार के पूर्व मंत्री एजाजुल हक पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने हमले की वजह का खुलासा करते हुए सबको चौंका दिया है। केशोपुर (आरा) से गिरफ्तार रघुवेंद्र ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पूर्व मंत्री उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करते थे।

विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। इससे तंग होकर उसने यह कदम उठाया है। पटना के एसएसपी विकास वैभव ने इस बात की पुष्टि की है।

पुलिस ने उसके पास से पूर्व मंत्री की कार भी बरामद कर ली। जीरादेई से विधायक रहे एजाजुल राबड़ी देवी सरकार में राज्यमंत्री थे। फिलहाल, वह पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि की समरस समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताई सनसनीखेज सच्चाई

former minister had sexual intercourse with the the young man

पुलिस को दिए बयान में रघुवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात भी पूर्व मंत्री उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने की कोशिश कर रहे थे। उसी समय वह उन्हें चाकू मारकर फरार हो गया। आरोपी ने कहा कि पूर्व मंत्री की ओर से नगद और पिस्टल लूट का आरोप गलत है, उसने ऐसा कुछ नहीं किया है।

पूर्व मंत्री एजाजुल हक को शुक्रवार की रात गंभीर हालत में पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एजाजुल सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के करीबी रिश्तेदार हैं। बिहटा थाना पुलिस ने आरोपी को केशोपुर (आरा) से गिरफ्तार किया है।

बिहटा पुलिस की कार्रवाई में केशोपुर  गिरफ्तार आरोपी रघुवेंद्र की पहचान छपरा के डोरीगंज थाने के दयालचौक निवासी के रूप में हुई है। आरोपी पटना के न्यू पाटलिपुत्र गांधी नगर में किराए के मकान में रहकर पूर्व मंत्री के यहां लैपटॉप चलाने का काम करता था।

पूर्व मंत्री के घर पर ही काम करता था युवक

former minister had sexual intercourse with the the young man

हमले के बाद आरोपी पूर्व मंत्री की स्कार्पियो से भाग गया था। इधर, पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक पूर्व मंत्री के चीखने की आवाज सुनकर गार्ड उनके फ्लैट में पहुंचा।

पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पूर्व मंत्री ने बयान में कहा है कि घर में घुसने के बाद आरोपी ने पूछा कि क्या तुम शहाबुद्दीन के रिश्तेदार हो। उनके हां कहते ही उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed