फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former deputy cm tejaswi yadav start movement against Nitish kumar for insult of mandate in Bihar

तेजस्वी ने जनादेश के ‘अपमान’ को लेकर नीतीश के खिलाफ शुरू किया आंदोलन

Thu, 10 Aug 2017 06:53 AM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Thu, 10 Aug 2017 06:53 AM IST
विज्ञापन
Former deputy cm tejaswi yadav start movement against Nitish kumar for insult of mandate in Bihar
तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महागठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा के साथ हाथ मिलाकर जनादेश का ‘अपमान’ करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आज आंदोलन शुरू किया। तेजस्वी ने कहा, "नीतीश कुमार उन लोगों के साथ चले गए हैं जिन्होंने उनके डीएनए पर सवाल उठाया था। ’’

विज्ञापन


तेजस्वी अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सामने क्षमा याचना के लिए आज करीब एक घंटे बैठे।
विज्ञापन


तेजस्वी ने वहां पर संवाददाताओं से कहा कि हमने महात्मा गांधी से इसके लिए माफी मांगी कि हम एक ऐसे व्यक्ति कुमार के नेतृत्व में रहे जिसने सभी को धोखा दिया और आरएसएस के साथ हो लिए जिसने बापू की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी 27 अगस्त को राजद की पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ’' रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश की जनता को आमंत्रित करने के लिए अपने भाई तेजप्रताप के साथ तेजस्वी "जनादेश अपमान यात्रा" पर निकले हैं और इसकी शुरूआत उन्होंने मोतिहारी आज की जहां से अंग्रेजी शासन के खिलाफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी ने बापू की प्रतिमा के नीचे माफी मांगने के लिए अपने बैठने का कारण बताते हुए कहा कि इससे पूर्व वह इसी प्रतिमा के नीचे नीतीश कुमार के साथ चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के दौरान बैठे थे और लोगों से राष्ट्रपिता के आदर्शों का पालन करने का आह्वान करने के लिए पैदल मार्च भी किया था ।

पूर्वी और पश्चिम चंपारण की सीमा माधोपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के साथ मिलकर उनके और उनके परिवार के सदस्यों पर मुकदमे थोपकर निशाना बनाने का आरोप लगाया ।

नीतीश उनके साथ चले गए जिन्होंने उनके डीएनए पर सवाल उठाया था

Former deputy cm tejaswi yadav start movement against Nitish kumar for insult of mandate in Bihar
tejaswi yadav

तेजस्वी ने वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ दिए गए भाषण का संदर्भ देते हुए कहा कि नीतीश कुमार उन लोगों के साथ चले गए हैं जिन्होंने उनके डीएनए पर सवाल उठाया था। उन्होंने यह भी दोहराया कि महागठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा के साथ हाथ मिलाने के लिए नीतीश कुमार ने हमारा "बहाना" बनाया।

होटल के बदले भूखंड मामले में सीबीआई द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर तेजस्वी द्वारा जनता के समक्ष स्पष्टीकरण नहीं दिए जाने पर नीतीश ने गत 27 जुलाई को मुख्यमंत्री पद इस्तीफा देकर भाजपा नीत राजग के साथ मिलकर नई सरकार बना ली थी ।

इसबीच जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी की यात्रा के बारे में कहा कि जनादेश अपमान यात्रा से बेहतर होता है कि आज वह कानून सम्मान यात्रा पर निकलते और अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में लोगों को तर्कसंगत जवाब देते। उन्होंने कहा कि क्रांति दिवस के दिन लालू के लाल की इस यात्रा से स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा कराह रही होगी।

नीरज ने कहा कि तेजस्वी का सियासी तेज खत्म हो चुका है, बेहतर होता कि वह अपने परिवार को कानूनी जकड़न से बचाने की कवायद करते। जदयू के एक अन्य प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि बेहतर यह होता कि वह तेजस्वी महात्मा गांधी से घोटाले में शामिल होने के लिए माफी मांगते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed