फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   former cm jitan ram manjhi claim lalu tried to call and contact before speaker election

जेल से खेल : जीतन राम मांझी का दावा, स्पीकर चुनाव से पहले लालू ने बात करने की कोशिश की

Thu, 26 Nov 2020 02:53 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 26 Nov 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
former cm jitan ram manjhi claim lalu tried to call and contact before speaker election
जीतन राम मांझी - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर लालू प्रसाद यादव की कथित ऑडियो से बिहार में राजनीति गरमा गई है। ऑडियो वायरल होने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्पीकर के चुनाव से पहले लालू ने उनसे भी फोन पर बात करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन



जीतन राम मांझी ने जानकारी दी कि ना सिर्फ लालू प्रसाद यादव बल्कि पार्टी के विधायकों और उनके परिवार के लोगों ने उन्हें फोन किया था और बात करने की कोशिश करनी चाही। लेकिन मैं लालू की इस चाल में नहीं फंसा और मैंने उनके संबंधित किसी भी व्यक्ति से बात नहीं की।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद यादव के भाजपा विधायक को फोन पर उन्हें बहलाने-फुसलाने का आरोप लगाया था। सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी, इसके बाद भाजपा विधायक लल्लन पासवान ने इस बात की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि झारखंड हाईकोर्ट में भाजपा के अनुरंजन अशोक ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर दी है। इस याचिका में जेल के नियमों को तोड़ने की बात कही गई है और जेल प्रशासन की लापरवाही का जांच होनी चाहिए, इसकी मांग की गई है। जेल के नियमों के मुताबिक हिरासत के दौरान फोन या मोबाइल का इस्तेमाल किसी से बात नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed