फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   former cabinet minister tej pratap yadav in mathura temples

मथुरा में रम गया है तेज प्रताप यादव का मन, शॉल ओढ़कर मंदिर दर्शन करने पहुंचे

Fri, 16 Nov 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 16 Nov 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
former cabinet minister tej pratap yadav in mathura temples
तेज प्रताप यादव

लगातार घर लौटने की अटकलों को बीच अभी तक बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव घर नहीं लौटे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव करीब दस दिन से कान्हा की नगरी मथुरा में हैं। जबसे तेज ने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल की है तभी से वो उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। 

विज्ञापन


बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे तेज प्रताप यादव का मन मथुरा में रम गया है। वह रोज यहां की गलियों में राधे-राधे कहते-कहते विचरण करते फिरते हैं। ब्रज में तेज राजनीति से दूर भगवान की श्रद्धा में लगे हुए हैं। वो लगातार वहां के मंदिरों में जा रहे हैं और पूज अर्चना कर रहे हैं। गुरुवार को भी तेज प्रताप को यहां ब्रज के मंदिरों में देखा गया। 
विज्ञापन


इस दौरान तेज ने प्रवचन सुनने के साथ सत्संग में भी हिस्सा लिया। कल तेज प्रताप रात में दर्शन करने मंदिर में शॉल ओढ़कर पहुंचे। तेज प्रताप कभी राधा रानी मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं तो कभी ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा में घूमते हुए नजर आते हैं। तेज प्रताप यादव ने घर और मीडिया से दूरी बनाकर रख रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिवाली के मौके पर भी तेज प्रताप घर से दूर रहे और विंध्याचल में परिवार की शांति के लिए यज्ञ कराया था। तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से ही तेज मथुरा और वृंदावन की गलियों में घूम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed