{"_id":"62fb1207cee0bb5dc95314b7","slug":"former-bihar-minister-and-bjp-leader-subhash-singh-passed-away-at-the-aiims-delhi-on-tuesday-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Subhash Singh Death: बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुभाष सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Subhash Singh Death: बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुभाष सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Tue, 16 Aug 2022 10:48 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:48 AM IST
सार
सुभाष सिंह 2015 में गोपालगंज से बिहार विधान सभा के निर्वाचित सदस्य थे और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुभाष सिंह का निधन
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुभाष सिंह का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस खबर की पुष्टि करते हुए एक ट्वीट में लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और गोपालगंज से विधायक सुभाष सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनका निधन बिहार और भाजपा की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ओम शांति। सुभाष सिंह 2015 में गोपालगंज से बिहार विधान सभा के निर्वाचित सदस्य थे।
विज्ञापन
सीएम नीतीश ने शोक व्यक्त किया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।