फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Flood in Bihar Water of Gandak river started spreading in low-lying areas of Gopalganj high alert issued

Flood In Bihar: गोपालगंज के निचले इलाकों में फैलने लगा गंडक नदी का पानी, हाई अलर्ट जारी

Mon, 08 Jul 2024 12:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 12:12 PM IST
सार

Flood In Bihar: बिहार में गोपालगंज जिले के निचले इलाकों में गंडक नदी का पानी फैलने लगा। इससे बाढ़ की स्थिति बननी शुरू हो गई है। वहीं, प्रशासन ने इसको लेकर हाई अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Flood in Bihar Water of Gandak river started spreading in low-lying areas of Gopalganj high alert issued
गंडक नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किए जाने के बाद नदी उफान पर है। माझा प्रखंड के गौसिया पंचायत में जिला मुख्यालय तक आने वाला मार्ग टूट गया है और पानी का बहाव शुरू हो गया है। इस पंचायत के लोगों को जिला मुख्यालय आने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को गंडक नदी का पानी निचले इलाकों में तेजी से फैलने लगा। आबादी वाले गांव की ओर गंडक नदी का पानी फैलने से निचला इलाका जलमग्न हो गया। रात होते ही सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, मंदिर-मस्जिद सब डूबने लगे। एहतियातन सोमवार को इलाके के प्रभावित सभी सरकारी स्कूलों का बंद करनी पड़ेगी। सोमवार शाम तक गंडक नदी में साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी पहुंच जाएगा। ऐसे में नदी के जल स्तर में और वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन


डीएम मोहम्मद मकसूद आलम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ गंडक नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया। रात में भी डीएम ने सत्तर घाट समेत अन्य तटबंधों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सारण तटबंध के अलावा पतहरा छरकी, रिंग बांध, सत्तर घाट बांध समेत कई जगहों पर नदी का दबाव बना हुआ है। वहीं, नदी का पानी बढ़ने से सदर प्रखंड के मेहंदिया, जगिरी टोला, कमल चौधरी के टोला, रामनगर आदि गांव जलमग्न हो गये। जगिरी टोला में मिडिल स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, प्लस-टू स्कूल रामनगर में भी पानी प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इलाके के लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए माल-मवेशियों के साथ निकलने लगे हैं।वहीं, प्रशासन की ओर से इस इलाके में पीड़ितों के लिए कोई मदद नहीं पहुंची है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सुबह में गंडक नदी का जल स्तर चार लाख 40 हजार क्यूसेक पार कर चुका था। लेकिन शाम के पांच बजे यह जल स्तर घटकर तीन लाख 88 हजार तक पहुंच गया। अधिकारियों ने सोमवार के बाद से जल स्तर में कमी होने की उम्मीद जतायी है।

वहीं, जिले के बैकुंठपुर प्रखंड में सारण मुख्य तटबंध एवं जमींदारी बांध पर गंडक नदी के पानी का दबाव रविवार से शुरू हो गया है। मुंजा डी स्पर एवं मटियारी इ स्पर पर पानी का दबाव बना हुआ है। सलेमपुर टर्निंग प्वाइंट पर भी गंडक नदी की धारा तटबंध के किनारे से टकरा रही है। जल संसाधन विभाग के अभियंता दवा वाले जगह पर कैंप कर रहे हैं। अंचल पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह गंडक नदी के तटवर्ती इलाके में बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए अपील कर रहे थे। बैकुंठपुर के डुमरियाघाट से लेकर आशा खैरा तक माइक से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि लोग जल स्तर बढ़ने से पहले सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। पंचायत स्तर पर सामुदायिक रसोई शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है।


प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गंडक नदी की धारा उग्र रूप ले चुकी है। गंडक नदी की बढ़ती धारा से डुमरियाघाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट की सीढ़ियां डूब रही हैं। लोगों को माल मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए अपील की जा रही है।ताकि जल स्तर बढ़ने के दौरान किसी तरह की अफरा-तफरी उत्पन्न न हो सके। बीडीओ ने बताया कि क्षेत्र में नाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। आवश्यकता के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम भी बुलायी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed