फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Flood in Bihar News, but Ganga is not getting the danger mark, water current is risky, died on kangen ghat

Bihar News : अभी गंगा की तरफ झांकना भी खतरनाक, देखिए प्रमाण; रोज एक ही गंगा घाट पर नहाने वाला शख्स डूब गया

Fri, 08 Sep 2023 01:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Sep 2023 01:48 PM IST
सार

Flood in Ganga : गंगा नदी अभी बिहार में कहीं खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही, लेकिन करंट (तीखा बहाव) है। करंट इस हद तक है कि गंगा में रोज डुबकी लगाकर स्नान करने वाले को भी अंदाज लगाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे ही एक शख्स की शुकवार को मौत हो गई।

विज्ञापन
Flood in Bihar News, but Ganga is not getting the danger mark, water current is risky, died on kangen ghat
शव की तलाश कर रहे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई इलाकों में बाढ़ की तबाही है, लेकिन राहत की बात है कि गंगा राज्य में कहीं खतरे के निशान पर नहीं है। खतरे का निशान नहीं पार है, इसका मतलब यह नहीं कि गंगा के तेवर कमजोर हैं। कई इलाकों में अंदर ही अंदर नदी के अंदर का तल बहुत अंदर चला गया है। इसके अलावा करंट जबरदस्त है। रोज गंगा में स्नान करने वाले भी इस करंट का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। पटना में सिटी के कंगन घाट पर रोज स्नान करने वाले एक शख्स की मौत ने एक तरह से चेतावनी दे दी है कि अभी गंगा से मजाक करना तो दूर, इधर झांकना भी खतरनाक है। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट की है जहां शुक्रवार की सुबह नहाने के एक व्यक्ति की गंगा में डूबने से मौत हो गई।  मृतक की पहचान बेगमपुर निवासी उमेश कुमार शर्मा के रूप में की गई है। वह कोरियर कंपनी में चालक थे।
विज्ञापन


प्रत्येक दिन आते थे स्नान करने 
मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता प्रत्येक दिन गंगा में स्नान करने आते थे। शुक्रवार को गंगा में स्नान करने उतरे लेकिन स्नान करने के क्रम में तेज बहाव में बह गये। उनको बहते देख घाट पर स्नान करने वाले लोग चीखने चिल्लाने लगे। कुछ लोगों ने उनको बचाने की कोशिश भी की लेकिन तेज बहाव के कारण ज्यादा दूर तक नहीं जा पाया और देखते ही देखते वह डूब गये। घाट पर स्नान करने वाले लोगों ने  घटना की सूचना चौक थाने को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और काफी देर के बाद मृतक के शव को निकाला जा सका। चौक थाने की पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed