{"_id":"5c2dd4c0bdec223c714821c4","slug":"five-arrested-by-bihar-police-after-three-murder-in-cm-nitish-kumar-s-home-district-nalanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नालंदा में राजद नेता समेत तीन लोगों की हत्या मामले में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नालंदा में राजद नेता समेत तीन लोगों की हत्या मामले में पांच गिरफ्तार
Thu, 03 Jan 2019 02:59 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
नालंदा: राजद नेता हत्या मामले में पांच गिरफ्तार
- फोटो : ANI
बिहार के नालंदा में राजद नेता की हत्या और आक्रोशित भीड़ द्वारा आरोपी पक्ष के दो युवकों की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी पांच लोगों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस घटना में कुछ और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है, जिसके लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
#Bihar: 5 people have been arrested in connection with the Nalanda case in which protesters had thrashed a 13-year-old son of the man accused of shooting dead a local RJD leader Indal Paswan on Jan 01. The boy had later succumbed to his injuries during treatment.
— ANI (@ANI) January 3, 2019विज्ञापन
मालूम हो कि नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में बदमाशों ने राजद नेता इंदल पासवान की हत्या कर दी और फिर आरोपी पक्ष के दो युवकों संटू मालाकार और रंजय यादव को पीटकर अधमरा कर दिया था। इसके बाद इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस गांव में कैंप की हुई है।
विज्ञापन
घात लगाकर मारी थी गोली, मौके पर हो गई थी मौत
घटना के बारे में बताया जाता है कि मघड़ा निवासी इंदल पासवान बाइक पर सवार होकर अपने घर से देवीसराय जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से इंदल की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने घटना के आरोपी दो युवकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी साथ ही कई घरों में भी तोड़फोड़ की थी और वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।