फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   First special train carrying nearly 1200 migrant labourers reaches Patna

जयपुर से 1200 मजदूरों को लेकर पटना पहुंची श्रमिक विशेष ट्रेन, एक्शन में प्रशासनिक टीम

Sat, 02 May 2020 05:11 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 02 May 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
First special train carrying nearly 1200 migrant labourers reaches Patna
मजदूरों को लेकर श्रमिक विशेष ट्रेन बिहार पहुंची - फोटो : ANI

जयपुर से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक विशेष ट्रेन बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन, पटना पहुंच गई है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि स्टेशन के पास में रेलवे स्कूल है, इन लोगों को वहां ले जाया जाएगा और वहीं पर मेडिकल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। हम यहां इनका रजिस्ट्रेशन कराएंगे और बसों के माध्यम से संबंधित जिलों में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे के अधिकारी ने बताया कि 24 कोच वाली ट्रेन शुक्रवार को जयपुर से 10 बजे रवाना हुई और दोपहर दो बजे के आसपास दानापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के दानापुर स्टेशन पर पहुंचते ही प्रशासनिक टीम एक्शन में आ गई है। 
विज्ञापन


दानापुर स्टेशन पर सुबह से ही मेडिकल की 20 टीमें मौजूद थीं। जो भी लोग ट्रेन से दानापुर पहुंचे हैं उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। संदिग्ध लोगों के लिए स्पेशल तैयारी की गई है। उन्हें रोक कर आइसोलेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं उन्हें क्वारंटीन सेंटर के साथ-साथ घर में 21 दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा। दूसरे राज्यों से पटना पहुंचने वाले मजदूरों को उनके जिलों तक पहुंचाने के लिए दानापुर जंक्शन पर 100 बसें मौजूद हैं।




सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही उनके जिला मुख्यालयों तक भेजा जाएगा। वहां से संबंधित जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी कि लोगों को उनके प्रखंडों में बने क्वारंटीन सेंटर तक पहुंचाया जाए। पटना डिवीजनल कमिश्नर संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed